IAS Saumya Sharma Success Story: कौन कहता है कि आसमां में छेद नहीं हो सकता, जरा एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारो..ऐसी ही एक सफलता की कहानी सामने आई है, जो सिद्ध करती है कि मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती। देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में दिल्ली निवासी सौम्या शर्मा ने सफलता हासिल की है। 16 साल की उम्र में सुनने की क्षमता खो देने के बाद भी उन्होंने हौसला नहीं खोया। जानते हैं सौम्या शर्मा के संघर्ष की कहानी।
16 की उम्र में खो दी सुनने की क्षमता
एक इंटरव्यू में सौम्या ने कहा था कि उन्होंने 16 साल की उम्र में सुनने की क्षमता खो दी थी। सौम्या के मुताबिक, उनकी सुनने की क्षमता अचानक चली गई और उसके बाद कई डॉक्टरों से इलाज करवाया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। सौम्या अब सुनने के लिए हियरिंग एड का इस्तेमाल करती हैं।
इस कोर्स से किया था ग्रेजुएट
सौम्या शर्मा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली से प्राप्त की और उसके बाद उन्होंने नेशनल लॉ स्कूल से कानून की पढ़ाई की। कानून के अंतिम वर्ष में सौम्या ने यूपीएससी परीक्षा में बैठने का फैसला किया था।
4 महीने में ही मिली सफलता
सौम्या शर्मा ने 2017 में यूपीएससी परीक्षा में बैठने का फैसला किया, लेकिन यूपीएससी प्रीलिम्स की तैयारी के लिए उनके पास केवल 4 महीने बचे थे। लेकिन सौम्या ने कड़ी मेहनत की और केवल चार महीने की तैयारी के साथ ही वह अपने पहले प्रयास में यूपीएससी को पास करने में सफल रही।
बिना कोचिंग पास की यूपीएससी
सौम्या को बचपन से ही न्यूज पेपर पढ़ने का शौक था, जो यूपीएससी की परीक्षा में उनके बहुत काम आया। बता दें कि सौम्या ने यूपीएससी परीक्षा के लिए कोई कोचिंग नहीं ली थी, लेकिन टेस्ट सीरीज खूब ज्वॉइन की। उन्होंने प्री, मेंस और इंटरव्यू तीनों के लिए मॉक टेस्ट दिए थे।
102 डिग्री फीवर में दिया पेपर
बता दें कि सौम्या को मेंस परीक्षा के दौरान हाई फीवर था, लेकिन सौम्या ने ऐसी हालत में भी हार ना मानते हुए परीक्षा देने का निर्णय लिया। परीक्षा के दिनों में सौम्या को 102 डिग्री बुखार था जो कभी-कभी 103 डिग्री भी पहुंच जाता था। ऐसे में सौम्या को एक दिन में तीन-तीन बार सलाइन ड्रिप चढ़ायी जाती थी। यहां तक की परीक्षा में लंच ब्रेक के समय भी उन्हें सलाइन ड्रिप देनी पड़ती थी। ऐसी ही परिस्थितियों में सौम्या ने अपना मेंस का एग्जाम दिया था।
जानें क्या है उनका सक्सेस मंत्र
यूपीएससी परीक्षा की तैयारी को लेकर सौम्या शर्मा का कहना है कि कड़ी मेहनत के साथ-साथ स्मार्ट वर्क भी बहुत जरूरी है। वह अन्य यूपीएससी उम्मीदवारों को पढ़ने के साथ-साथ लिखने का भी अभ्यास करने की सलाह देती हैं। इसके अलावा टॉपर्स के इंटरव्यू सुनें और सबकी रणनीति जानने के बाद वह रणनीति अपनाएं जो आपके लिए बेस्ट हो।
संबंधित खबरें
घोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
5 hrs agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
8 hrs agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
2 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
3 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
5 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
5 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
5 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
6 days agoNEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
8 days agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines