IAF Agniveer Result 2022: भारतीय वायु सेना (IAF) ने हाल ही में घोषित अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायुसेना भर्ती के लिए परिणामों की घोषणा की है। जिन उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए पंजीकरण कराया था और परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपनी योग्यता की स्थिति और परिणाम आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर देख सकते हैं। उम्मीदवार पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके अपना परिणाम देख सकते हैं।
IAF ने कहा कि परिणाम उम्मीदवारों के पंजीकृत मोबाइल नंबरों और ईमेल के माध्यम से और एसएमएस के माध्यम से भी भेजे जा रहे हैं।
IAF ने इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना जारी करते हुए कहा है कि, “24 जुलाई 2022 से 31 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आयोजित 01/2022 अग्निवीरवायु 01/2022 का परिणाम अपलोड कर दिया गया है। कैंडिडेट्स इसे व्यक्तिगत उम्मीदवार के लॉगिन के तहत देखा जा सकता है। इसके अलावा, सभी शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को परिणाम एसएमएस (पंजीकृत मोबाइल नंबर पर) और ईमेल भेजा जा रहा है।”
बताया जा रहा है कि इस भर्ती के लिए करीब 7 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इस भर्ती अभियान के तहत एयर फोर्स में अग्निवीर के कुल 3500 पदों को भरा जाएगा।
IAF Agniveer result 2022 direct link
IAF Agniveer result 2022: जांच कैसे करें
- सबसे पहले अग्निवीर वायुसेना भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार लॉगिन पर जाएं।
- अब यहां अपना पंजीकृत ईमेल आईडी, पासवर्ड दर्ज करें और साइन इन करें।
- इसके बाद अपना रिजल्ट चेक करें।
- उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रथम चरण की परीक्षा 24 से 31 जुलाई तक हुई थी
वायुसेना द्वारा प्रथम चरण की परीक्षा का आयोजन 24 जुलाई 2022 से 31 जुलाई 2022 तक किया गया था। जिसमें अब पहले चरण की परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब दूसरे चरण की परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। बता दें कि दूसरे चरण की परीक्षा 1 दिसंबर 2022 को आयोजित की जाएगी।
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
21 mins agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
1 day agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
1 day agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
2 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
2 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
4 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
5 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
6 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
6 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines