IAF Agniveer Result 2022: वायु सेना ने अग्निवीर भर्ती परीक्षा का परिणाम किया जारी, यहां एक क्लिक में करें चेक
Edited By Nirmal Pareek

IAF Agniveer result 2022
Edited By Nirmal Pareek

IAF Agniveer result 2022
IAF Agniveer Result 2022: भारतीय वायु सेना (IAF) ने हाल ही में घोषित अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायुसेना भर्ती के लिए परिणामों की घोषणा की है। जिन उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए पंजीकरण कराया था और परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपनी योग्यता की स्थिति और परिणाम आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर देख सकते हैं। उम्मीदवार पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके अपना परिणाम देख सकते हैं।
IAF ने कहा कि परिणाम उम्मीदवारों के पंजीकृत मोबाइल नंबरों और ईमेल के माध्यम से और एसएमएस के माध्यम से भी भेजे जा रहे हैं।
IAF ने इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना जारी करते हुए कहा है कि, “24 जुलाई 2022 से 31 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आयोजित 01/2022 अग्निवीरवायु 01/2022 का परिणाम अपलोड कर दिया गया है। कैंडिडेट्स इसे व्यक्तिगत उम्मीदवार के लॉगिन के तहत देखा जा सकता है। इसके अलावा, सभी शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को परिणाम एसएमएस (पंजीकृत मोबाइल नंबर पर) और ईमेल भेजा जा रहा है।”
बताया जा रहा है कि इस भर्ती के लिए करीब 7 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इस भर्ती अभियान के तहत एयर फोर्स में अग्निवीर के कुल 3500 पदों को भरा जाएगा।
IAF Agniveer result 2022 direct link
वायुसेना द्वारा प्रथम चरण की परीक्षा का आयोजन 24 जुलाई 2022 से 31 जुलाई 2022 तक किया गया था। जिसमें अब पहले चरण की परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब दूसरे चरण की परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। बता दें कि दूसरे चरण की परीक्षा 1 दिसंबर 2022 को आयोजित की जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: