नई दिल्ली: हैदराबाद के वेदांत आनंदवाड़े को अमेरिका में पढ़ने के लिए स्कॉलरशिप मिली है। संयुक्त राज्य अमेरिका में केस वेस्टर्न रिजर्व विश्वविद्यालय से न्यूरोसाइंस और मनोविज्ञान में पूर्व-चिकित्सा स्नातक अध्ययन के लिए 1.3 करोड़ की स्कॉलरशिप मिली है। विश्वविद्यालय ने दुनिया को 17 नोबेल पुरस्कार विजेता दिए हैं।
वेदांत ने कहा कि उन्होंने एक जलवायु प्रतियोगिता चुनौती में भाग लिया, जिसके लिए वह अब नवंबर में पेरिस जाएंगे और यूनेस्को में जूरी के लिए समाधान पेश करेंगे। वेदांत शुरू से ही विदेश की यात्रा करना चाहते हैं, अब उनका ये सपना पूरा होने जा रहा है। वह अपनी एजुकेशन को आगे बढ़ाना चाहते हैं। वह केस वेस्टर्न में न्यूरोसाइंस की पढ़ाई करेंगे और भविष्य में सर्जन बनना चाहते हैं।
कैसे मिली स्कॉलरशिप?
वेदांत हायर स्टडीज के लिए विदेश जाना चाहते थे। उन्होंने कक्षा 10वीं के बाद बायोलॉजी सब्जेक्ट को चुन लिया था। 10वीं कक्षा के बाद जब कोरोना महामारी फैली तो उनकी मां ने उनका परिचय डेक्सटेरिटी ग्लोबल से कराया। 16 साल की उम्र में उन्होंने विदेशों में कॉलेजों और काउंसलर को शॉर्टलिस्ट करते हुए तीन महीने के करियर डेवलपमेंट प्रोग्राम के लिए आवेदन किया। इलका मकसद था कि उन्हें ये पता चले की वे आगे की पढ़ाई के लिए कहां जाएं।
अपनी पढ़ाई को लेकर वेदांत शुरू से ही सीरियस थे। उन्होंने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि स्कूल में मिले साप्ताहिक असाइनमेंट से उनके मन में आत्मविश्वास बढ़ा और स्वतंत्रता प्राप्त हुई। मासिक असाइनमेंट ने छात्रों को उन अवसरों, प्रतियोगिताओं और क्विज़ का चयन करने के लिए प्रेरित किया, जिनमें उन्हें भाग लेना था। इस तरह डेक्सटेरिटी ग्लोबल की उनकी टीम ने जलवायु कॉम्पिटिशन चैलेंज को जीत लिया।
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
11 hrs agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
1 day agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
1 day agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
2 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
3 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
5 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
6 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
6 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
6 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines