NEET UG Counselling 2023: जानें कब जारी होगी हिमाचल नीट यूजी काउंसलिंग की पहली मेरिट लिस्ट, इस तरह से कर सकेंगे चेक
Edited By Niharika Gupta

HP NEET UG Counselling 2023
Edited By Niharika Gupta

HP NEET UG Counselling 2023
HP NEET UG Counselling 2023: अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी, हिमाचल प्रदेश (AMRU) नीट यूजी काउंसलिंग 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 25 जुलाई, 2023 को समाप्त कर देगी। जो उम्मीदवार काउंसलिंग राउंड के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इसे अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी की आधिकारिक साइट amruhp.ac.in के माध्यम से कर सकते हैं।
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, अनंतिम संयुक्त और श्रेणी-वार मेरिट लिस्ट 27 जुलाई, 2023 को जारी की जाएगी। अंतिम श्रेणी-वार मेरिट लिस्ट 28 जुलाई, 2023 को जारी की जाएगी। ऑनलाइन पहले दौर की काउंसलिंग के माध्यम से सीटों के फाइनल अलॉटमेंट के लिए कोर्सेज / कॉलेजों और कोटा की पसंद / प्राथमिकताएं 29 जुलाई से 31 जुलाई, 2023 तक भरी जा सकती हैं। काउंसलिंग राउंड के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते है।
इसके लिए आवदेन करने वाले सामान्य/एनआरआई/ओबीसी और अन्य श्रेणियों के लिए एमबीबीएस/बीडीएस ऑनलाइन आवेदन पत्र के लिए आवेदन शुल्क रु. 2000/- और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के लिए 1000/- रुपये। फीस का भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से किया जाना चाहिए। ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: