Bihar Board 10th Latest Update: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट तो आप ऑनलाइन चेक कर ही लेंगे। आप अपना रिजल्ट बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या results.biharboardonline.com पर जाकर चेक कर सकते हैं। परिणाम चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और रोल कोड की जरूरत पड़ेगी। अगर वेबसाइट क्रैश हो जाए तो भी आप आसानी से मार्कशीट पा सकते हैं। डिजिलॉकर (digilocker) के माध्यम से 10वीं कक्षा की मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है।
आपको बता दें कि बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 जानने के लिए आप डायरेक्ट results.biharboardonline.com पर जा सकते हैं। इस तरह आप आसानी से मैट्रिक रिजल्ट डाउनलोड भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Bihar Board 10th Result 2024 Live Updates
डिजिलॉकर से कैसे डाउनलोड करें बिहार बोर्ड मैट्रिक मार्कशीट? (How to download Bihar Board 10th marksheet from DigiLocker)
- सबसे पहले डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाना होगा।
- यहां ‘Education & Learning’ का लिंक दिखेगा, उसपर क्लिक करें।
- सर्च ऑप्शन में Bihar लिखकर सर्च करें।
- बिहार बोर्ड बीएसईबी लिंक पर जाएं।
- 10वीं मार्कशीट लिंक पर क्लिक करके आगे बढ़ें।
- अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार कार्ड नंबर या यूजरनेम भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- इस तरह आपकी मार्कशीट डिवाइस स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- अब अपनी मार्कशीट चेक करें और डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।
BSEB Matric Original Marksheet कैसे पाएं?
मैट्रिक रिजल्ट 2024 की ओरिजिनल मार्कशीट के बिना आप आगे कोई भी काम नहीं कर पाएंगे, जैसे इंटर में एडमिशन लेना, नौकरी के लिए आवेदन या कॉलेज में दाखिला लेना। जानें कैसे लें Bihar Board 10th Original Marksheet?
आपको बता दें कि BSEB द्वारा मार्कशीट की ओरिजनल कॉपी भेजी जाएगी। इसे आसानी से पाया जा सकता है।
- बिहार बोर्ड Annual Exam Result 2024 Bihar Board की मार्कशीट की हार्ड कॉपी यानी ओरिजिनल कॉपी छात्रों के स्कूलों को भेजेगा।
- जहां से आपने 10वीं की पढ़ाई की है, उस स्कूल से संपर्क में रहें।
- हालांकि, स्कूल के पास Original Matric Marksheet 2024 पहुंचने में रिजल्ट जारी होने के बाद 10 से 15 दिन का समय लग जाता है।
- इस तरह आप अपने स्कूल जाकर मार्कशीट ले सकते हैं। वहां एक रिसीविंग ली जाएगी। एक तरह से प्रमाण के तौर पर कि छात्र/ छात्रा ने मार्कशीट ले कर ली है।
संबंधित खबरें
आज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
6 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
2 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
3 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
4 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
4 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
6 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
7 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
9 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
9 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines