Hindi Diwas 2022 Speech: देश भर में हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस (Hindi Diwas 2022) मनाया जाता है। हिंदी भारत की पहचान है। भारत विविधताओं का देश है, जहां कई भाषाएं और लिपि बोली और पढ़ी जाती हैं। लेकिन देश में अधिकतर लोगों की मातृभाषा हिंदी ही है। इसी भाषा को सम्मान देने के लिए हर साल ये दिवस मनाया जाता है।
हिंदी दिवस पर स्कूल और कॉलेज में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसमें छात्र और शिक्षक कई भाषण देते हैं और कविताएं भी सुनाते हैं। हिंदी दिवस पर भाषण देने से पहले छात्रों को कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरुरी है जिन्हें हम बताने जा रहे हैं।
ऐसे करें भाषण की शुरूआत
अच्छी स्पीच देने के लिए आपको पहले से ही मेहनत करनी पड़ेगी। मेहनत का अर्थ है कि आपको भाषण को लिखना होगा, याद करना होगा और उसे बाद एक से दो बार अपने प्रैक्टिस में भी लाना होगा। स्पीच शुरू करने से पहले आए हुए लोगों को सम्मानित करे, वहां पर कई प्रकार के लोग आए हो सकते है, सभी को सम्मानित करना आप के भाषण का मुख्य अंग होता है , स्पीच का शुरुआती शब्द ( फर्स्ट इंप्रेशन इज द लास्ट इम्प्रेशन) के जैसा काम करता है अगर आप का भाषण शुरुआत में किसी शायरी या फिर कविता का उपयोग करेंगे तो वह और भी बेहतरीन होगा।
भाषण कैसे लिखे
भाषण लिखने से पहले जिस विषय पर भाषण दिया जाना है उस विषय को अच्छे से जानना जरुरी है। उस पर कुछ शोध करना, कुछ मुख्य बातों पर विशेष जोर देना जरुरी है। भाषण लिखने के लिए आप गूगल, विकिपीडिया अन्य किसी ऑनलाइन माध्यम का सहारा ले सकते हैं।
बुलंद रखें आवाज
भाषण देते समय अपनी आवाज बुलंद रखें, अपनी बात हर श्रोता तक पहुंचाने के लिए जरुरी है कि आपकी आवाज़ प्रभावशाली हो, इसके लिए अपनी स्पीच को कई बार बोलकर अभ्यास करें।
दमदार हो भाषण का अंत
सब कुछ अच्छा करने के बाद आपको भाषण का अंत अच्छा करना बेहद जरूरी है। किसी दमदार बात के साथ अपना भाषण खत्म करें। भाषण की सबसे खास बात को आखिरी कुछ लाइनों के लिए बचाकर रख सकते हैं, कोशिश करें कि भाषण ज्यादा लंबा न हो।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
CBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
20 hrs agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
22 hrs agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
1 day agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
1 day agoNEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
4 days agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
4 days ago5 फरवरी से शुरू होंगे UP Board एग्जाम, देखें टाइमटेबल
5 days agoअमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
9 days agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
9 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines