Niharika Gupta
Read More
Haryana Board 10th, 12th Result 2023: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, (HBSE) हरियाणा बोर्ड आज, 15 मई को दोपहर 3 बजे जारी किए जाएंगे। बस लेकर कुछ ही देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने वाली है। बोर्ड के अध्यक्ष और सचिव 6 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के नतीजे घोषित कर देंगे। जिसके बाद नतीजे आधिकारिक वेबसाइट bseh.org पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
बीएसईएच आज केवल 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित करेगा। कक्षा 10 के परिणाम की तारीख और समय पर अपडेट का इंतजार है। 10वीं का रिजल्ट आज शाम तक आने की संभावना जताई जा रही है। इस साल 10वीं और 12वीं की फाइनल परीक्षाओं के लिए कुल 5,59,738 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 2,63,409 कक्षा 12 और 2,96,329 कक्षा 10 के छात्र हैं। 12वीं की फाइनल परीक्षा 27 फरवरी से 28 मार्च तक और 10वीं की बोर्ड परीक्षा 27 फरवरी से 25 मार्च के बीच हुई थी।
एचबीएसई 12वीं का रिजल्ट सफलतापूर्वक पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने हैं.हरियाणा बोर्ड परीक्षा में पास घोषित होने के लिए कुल मिलाकर भी कम से कम 33 प्रतिशत नंबर जरूरी हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।