HBSE Board Exams 2023: कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां चेक करें सभी एग्जाम डिटेल्स
Edited By Niharika Gupta

Haryana Board Compartment Admit Card 2023
Edited By Niharika Gupta

Haryana Board Compartment Admit Card 2023
HBSE class 10th and 12th admit card: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा ने कक्षा 10वीं और 12वीं वार्षिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। स्कूल के सभी प्रमुख अपने यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ लॉग इन करके आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
इसके अलावा, कंपार्टमेंट, मार्क करेक्शन, के लिए उम्मीदवार अपने पिछले रोल नंबर या नाम, पिता का नाम और माता का नाम दर्ज करके अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर लिंक का उपयोग कर सकते हैं।
फरवरी या मार्च 2023 में राज्य भर के 1475 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली परीक्षा में कुल 559738 आवेदक शामिल होंगे। इसमें 263409 सीनियर सेकेंडरी और 296329 सेकेंडरी के परीक्षार्थी शामिल हैं। सीनियर सेकेंडरी परीक्षा 27 फरवरी से 28 मार्च, 2023 तक आयोजित की जाएंगी, जबकि माध्यमिक परीक्षा 27 फरवरी से 25 मार्च, 2023 तक आयोजित की जाएंगी।
छात्रों के एडमिट कार्ड का कलर प्रिंट आउट ए4 पेपर साइज का होना चाहिए. छात्रों को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा. हरियाणा बोर्ड के अध्यक्ष ने छात्रों से अपील की है कि वे अपने हॉल टिकटों की अच्छी तरह से जांच करें और किसी भी गलती के मामले में तुरंत बोर्ड कार्यालय को सूचित करें.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: