HBSE 12th Toppers 2023: हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, भिवानी की नैंसी ने किया टॉप, यहां करें चेक
Edited By Niharika Gupta

HBSE 12th Toppers 2023
Edited By Niharika Gupta

HBSE 12th Toppers 2023
HBSE 12th Result 2023: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा, BSEH ने आज, 15 मई, 2023 को HBSE 12वीं का रिजल्ट 2023 घोषित कर दिया है। हरियाणा बोर्ड बोर्ड 12वीं में इस वर्ष 81.65 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। भिवानी के नव भारत सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा नैंसी ने 500 में से 498 अंक हासिल कर पूरे राज्य में टॉप किया है।
हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम में लड़कियों का जलवा रहा है। जहां भिवानी के सिवानी मंडी की नैंसी ने राज्य भर में प्रथम स्थान पाकर टॉप किया है तो वहीं करनाल के निक्का सिंह स्कूल की जसमीत प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहीं हैं। जसमीत ने 500 में से 497 अंक हासिल किए।
हरियाणा बोर्ड 12वीं में तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से 3 लड़कियां रहीं. जिनमें जहांगीर पुरी की कनुज, रोहतक की मानसी सैनी और हिसार की प्रिया शामिल हैं. तीनों ने 496 अंक प्राप्त किया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: