Niharika Gupta
Read More
Haryana Board 12th Result 2023: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा, BSEH ने आज, 15 मई, 2023 को HBSE 12वीं का रिजल्ट 2023 घोषित कर दिया है। HBSE 12वीं के रिजल्ट के साथ, 12वीं कक्षा के लिए हरियाणा बोर्ड के टॉपर्स की भी घोषणा की गई है।
जारी की गई लिस्ट के अनुसार, नैंसी ने आज एचबीएसई 12वीं के परिणाम में 500 में से कुल 498 अंकों के साथ टॉप किया है।
HBSE 12th Result 2023 Direct Link
हरियाणा बोर्ड 12वीं के परिणाम 2023 आज, 15 मई, 2023 को दोपहर 3 बजे कुल 2.6 लाख छात्रों के लिए घोषित किए गए। हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 के लिए कुल पास प्रतिशत 81.65 प्रतिशत दर्ज किया गया है।
हरियाणा बोर्ड 12वीं में तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से 3 लड़कियां रहीं. जिनमें जहांगीर पुरी की कनुज, रोहतक की मानसी सैनी और हिसार की प्रिया शामिल हैं. तीनों ने 496 अंक प्राप्त किया है।
सबसे पहले HBSE Official Website – bseh.org.in पर जाएं।
अब ‘HBSE 10th result 2023’ या ‘HBSE 12th result’ पर क्लिक करें।
अब अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर सबमिट करें।
रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।