[OUT] HBSE 10th Result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी bseh.org.in, इस डायरेक्ट लिंक पर चेक करें अपना स्कोरकार्ड; जानें डाउनलोड करने का तरीका

HBSE 10th Result OUT: हरियाणा बोर्ड (HBSE) ने आज 14 मई 2026 को 10वीं का रिजल्ट जारी कर द‍िया है। 2.5 लाख छात्र bseh.org.in पर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।

HBSE 10 Result 2026.jpg

HBSE 10th Result 2026 Out Today: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने आज यानी 14 मई को कक्षा 10वीं का परिणाम घोषित कर द‍िया है। इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में 2.5 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे, जिन्हें अब अपनी मेहनत का फल मिल रहा है।

विज्ञापन

कहां और कैसे चेक करें अपना रिजल्ट?
भारी ट्रैफिक की वजह से अक्सर वेबसाइट स्लो हो जाती है, इसलिए छात्र इन तीनों प्लेटफॉर्म्स का उपयोग कर सकते हैं:

विज्ञापन

आधिकारिक वेबसाइट: bseh.org.in
DigiLocker: digilocker.gov.in
UMANG App: उमंग प्लेटफॉर्म ने भी ‘रिजल्ट कमिंग सून’ का संकेत दे दिया है।

रिजल्ट डाउनलोड करने के 5 आसान स्टेप्स

विज्ञापन
  • सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
  • होमपेज पर HBSE Secondary Examination Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और जन्म तिथि (DOB) दर्ज करें।
  • सबमिट बटन दबाते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर ले लें।

Direct Link for HBSE Class 10th Result : इस डायरेक्‍ट ल‍िंंक पर जाकर अपना स्‍कोर्ड कार्ड चेक कर सकते हैं।

परिणाम डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइटें
bseh.org.in
digilocker.gov.in
umang.gov.in

विज्ञापन

पास होने के लिए चाहिए कितने नंबर?
हरियाणा बोर्ड के नियमों के अनुसार, छात्रों को परीक्षा पास करने के लिए प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने अनिवार्य हैं।

मार्कशीट पर ये जानकारियां जरूर चेक करें:
जब आप अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड करें, तो इन विवरणों का मिलान जरूर कर लें:

विज्ञापन

छात्र का नाम और रोल नंबर।
विषय-वार प्राप्त अंक (Subject-wise marks)।
कुल अंक और डिवीजन।
क्वालीफाइंग स्टेटस (Pass/Fail)।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ