Niharika Gupta
Read More
HBSE 10th Result 2023: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड हरियाणा (HBSE) 10वीं का रिजल्ट 2023 आज, 16 मई को जारी होने की उम्मीद है। बोर्ड के अध्यक्ष वीपी यादव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 का समय दोपहर 3:30 बजे है। ऑफिशियल अनाउंसमेंट के बाद छात्र बोर्ड की वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपने मार्क्स चेक कर सकते हैं।
इस साल एचबीएसई 10वीं की फाइनल परीक्षा में कुल 2,96,329 छात्र शामिल हुए थे। बोर्ड परिणाम के साथ बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स के नाम, पास प्रतिशत, उपस्थिति आदि की घोषणा करेगा। वहीं हरियाणा बोर्ड 12वीं के नतीजे 15 मई को घोषित किए गए थे। इस साल कुल पास प्रतिशत 81.65 फीसदी रहा है।हरियाणा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 28 मार्च तक और 10वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 25 मार्च के बीच हुई थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।