Niharika Gupta
Read More
HBSE 10th Result 2023: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) ने आज दोपहर 3:30 बजे 10वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं। छात्र बीएसईएच की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर डायरेक्ट क्लिक से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
HBSE 10th Result 2023 Direct Link
हरियाणा बोर्ड के अनुसार इस साल 2,96,329 छात्रों ने हरियाणा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षा 27 फरवरी से 25 मार्च, 2023 तक आयोजित की गई थी। परिणामों की जांच करने के लिए छात्रों को अपना नाम, मां का नाम और पता दर्ज करना होगा। स्कोरकार्ड तक पहुंचने के लिए एचबीएसई पोर्टल पर रोल नंबर भी देना होगा।
बताया गया है कि एचबीएसई 10वीं के परिणाम के साथ-साथ बोर्ड टॉपर्स के नाम, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिले और जिलेवार रिजल्ट का विश्लेषम भी देगा। इसके अलावा बोर्ड की ओर से शहरी और ग्रामीण स्कूलों के प्रदर्शन का भी तुलनात्मक ब्योरा जारी करेगा।
छात्र अपने नंबरों को ऑनलाइन चेक करने के साथ-साथ डाउनलोड भी कर सकते हैं। रिजल्ट के बाद, छात्रों को अपने-अपने स्कूलों से अपनी मार्कशीट लेनी होगी। जो छात्र अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं हैं, वे भी अपनी आंसर-शीट की रीचेकिंग (स्क्रूटनी) के लिए आवेदन कर सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।