Haryana HOS 2022: 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें अप्लाई
Author: Siddharth Sharma
Aug 20, 2022 06:31 PM IST
HOS 10th 12th exam 2022: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (BSEH) ने सितंबर सत्र के लिए हरियाणा ओपन स्कूल (HOS) कक्षा 10, 12 परीक्षा 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। इस परीक्षा में जिन भी उम्मीदवारों को भाग लेना है वे आधिकारिक वेबसाइट bseh.org पर जाकर परीक्षा के लिए रजिस्टर कर सकते हैं। छात्र नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी परीक्षा के लिए एक क्लिक में अप्लाई कर सकते हैं।
आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक इस परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 25 अगस्त 2022 है। परीक्षा की तारीख का तो ऐलान नहीं हुआ है लेकिन ये सितंबर 2022 में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए 10वीं के छात्रों को 900 रुपए अतिरिक्त शुल्क देना होगा वहीं कक्षा 12वीं के उम्मीदवारों को 1050 रुपए शुल्क देना होगा।
HOS 10th 12th exam 2022: परीक्षा के लिए ऐसे करें अप्लाई
– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bseh.org पर जाएं।
– उसके बाद नए पेज पर एचओएस परीक्षा सितंबर 2022 की लिंक पर क्लिक करें।
– अब रजिस्टर्ड आईडी और पास्वर्ड से लॉग इन करें।
– अब एप्लीकेशन फार्म भरें।
– सबमिट करने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
– अब आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।
HOS Class 10, 12 Exam 2022: आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें