Haryana Board Exam 2023: हरियाणा में बाढ़ का कहर जारी है। राज्य की स्थिति को देखते हुए खट्टर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार की ओर से घोषणा की गई है कि 10वीं, 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा और डीएलएड की परीक्षा 2023 स्थगित कर दी गई है। हरियाणा के बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर इसके बारे में पूरी जानकारी दी गई है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, 21 जुलाई, 2023 से निर्धारित 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षाएं और डी.एल.एड प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं हरियाणा राज्य के कई जिलों में भारी बारिश/बाढ़ के कारण स्थगित कर दी गई हैं। इन परीक्षाओं की नई तारीखें बोर्ड द्वारा जल्द ही जारी की जाएंगी और उम्मीदवार बीएसईएच की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
हरियाणा में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। बाढ़ से कई जिले प्रभावित हैं। इसी बीच, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सीनियर सेकेंडरी की एक दिवसीय परीक्षा एवं सेकेंडरी और डीएलएड प्रथम और द्वितीय वर्ष परीक्षा जुलाई-2023 को आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया है।
आधिकारिक नोटिस का डायरेक्ट लिंक
बता दें 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 21 जुलाई को शुरू होने और 28 जुलाई, 2023 को समाप्त होने वाली थी। परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जानी थी। वहीं 12वीं सीनियर सेकेंडरी कंपार्टमेंट परीक्षा सभी विषयों के लिए 20 जुलाई को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई थी। यह परीक्षा उन अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जानी थी जो क्वालिफाई तो हुए लेकिन एक विषय में फेल हो गए।
D.EL.Ed परीक्षा को भी किया स्थगित
दूसरी ओर, थ्योरी पेपर डी.एल.एड प्रथम वर्ष फ्रेश और री-अपीयर (प्रवेश वर्ष-2020, 2021, 2022) मर्सी/स्पेशल चांस परीक्षा जुलाई-2023 21 जुलाई से 14 अगस्त 2023 तक निर्धारित की गई थी और थ्योरी पेपर डी.एल.एड द्वितीय वर्ष फ्रेश एंड री-अपीयर (प्रवेश वर्ष-2020, 2021) मर्सी/स्पेशल चांस (प्रवेश वर्ष- 2016- 2018, 2017-2019, 2018-2020, 2019-2021) परीक्षा जुलाई-2023 जुलाई से 16 अगस्त 2023 तक निर्धारित की गई थी।
उक्त परीक्षाओं में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए बीएसईएच की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें कि परीक्षा कब आयोजित की जाएगी। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार बीएसईएच की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
संबंधित खबरें
CBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
6 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम 2027 की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से परीक्षा शुरू
18 hrs agoIIM इंदौर ने जारी किए कैट के एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को होगी परीक्षा
23 hrs ago10वीं 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट जारी, बोर्ड ने जारी की नई गाइडलाइन
1 day agoCA फाउंडेशन सितंबर परीक्षा का रिजल्ट घोषित, कंसिका और महक बनीं टॉपर
1 day agoUPSC मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, direct link से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF
1 day agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
1 day agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
3 days agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
3 days agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines