---विज्ञापन---

शिक्षा angle-right

Haryana Board: बाढ़ के चलते हरियाणा बोर्ड ने इन परीक्षाओं को स्थगित किया, यहां चेक करें नोटिस

Haryana Board Exam 2023: हरियाणा में बाढ़ का कहर जारी है। राज्य की स्थिति को देखते हुए खट्टर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार की ओर से घोषणा की गई है कि 10वीं, 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा और डीएलएड की परीक्षा 2023 स्थगित कर दी गई है। हरियाणा के बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) […]

---विज्ञापन---

Haryana Board Exam 2023: हरियाणा में बाढ़ का कहर जारी है। राज्य की स्थिति को देखते हुए खट्टर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार की ओर से घोषणा की गई है कि 10वीं, 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा और डीएलएड की परीक्षा 2023 स्थगित कर दी गई है। हरियाणा के बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर इसके बारे में पूरी जानकारी दी गई है।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, 21 जुलाई, 2023 से निर्धारित 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षाएं और डी.एल.एड प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं हरियाणा राज्य के कई जिलों में भारी बारिश/बाढ़ के कारण स्थगित कर दी गई हैं। इन परीक्षाओं की नई तारीखें बोर्ड द्वारा जल्द ही जारी की जाएंगी और उम्मीदवार बीएसईएच की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

हरियाणा में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। बाढ़ से कई जिले प्रभावित हैं। इसी बीच, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सीनियर सेकेंडरी की एक दिवसीय परीक्षा एवं सेकेंडरी और डीएलएड प्रथम और द्वितीय वर्ष परीक्षा जुलाई-2023 को आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया है।

आधिकारिक नोटिस का डायरेक्ट लिंक

---विज्ञापन---

बता दें 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 21 जुलाई को शुरू होने और 28 जुलाई, 2023 को समाप्त होने वाली थी। परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जानी थी। वहीं 12वीं सीनियर सेकेंडरी कंपार्टमेंट परीक्षा सभी विषयों के लिए 20 जुलाई को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई थी। यह परीक्षा उन अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जानी थी जो क्वालिफाई तो हुए लेकिन एक विषय में फेल हो गए।

D.EL.Ed परीक्षा को भी किया स्थगित

दूसरी ओर, थ्योरी पेपर डी.एल.एड प्रथम वर्ष फ्रेश और री-अपीयर (प्रवेश वर्ष-2020, 2021, 2022) मर्सी/स्पेशल चांस परीक्षा जुलाई-2023 21 जुलाई से 14 अगस्त 2023 तक निर्धारित की गई थी और थ्योरी पेपर डी.एल.एड द्वितीय वर्ष फ्रेश एंड री-अपीयर (प्रवेश वर्ष-2020, 2021) मर्सी/स्पेशल चांस (प्रवेश वर्ष- 2016- 2018, 2017-2019, 2018-2020, 2019-2021) परीक्षा जुलाई-2023 जुलाई से 16 अगस्त 2023 तक निर्धारित की गई थी।

---विज्ञापन---

उक्त परीक्षाओं में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए बीएसईएच की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें कि परीक्षा कब आयोजित की जाएगी। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार बीएसईएच की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

First published on: Jul 14, 2023 07:03 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola