Haryana Board 12th Result 2024: हरियाणा बोर्ड से 12वीं की परीक्षा देने वाले अभ्यार्थी परिणाम का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में बोर्ड ने आज रिजल्ट घोषित कर दिया है। हरियाणा बोर्ड ने इंटरमीडिएट के परिणाम जारी किए हैं। इस साल 85.31 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं तो वहीं 14 प्रतिशत के ज्यादा बच्चे फेल हो गए हैं। बता दें कि हरियाणा बोर्ड ने 27 फरवरी से 2 अप्रैल के बीच में 12वीं की परीक्षा करवाई थी, जिसमें 213504 बच्चों ने हिस्सा लिया था। वहीं अब बोर्ड ने 27 दिनों के बाद परिणाम घोषित कर दिए हैं।
लड़कियों ने मारी बाजी
हरियाणा बोर्ड के 12वीं की परीक्षा देने वाले अभ्यार्थियों की संख्या 213504 थी, जिनमें से 182136 बच्चे पास हुए हैं और 6169 बच्चे फेल हो गए हैं। वहीं पास होने वाले अभ्यार्थियों में 88.14 प्रतिशत छात्राएं और 82.52 प्रतिशत छात्र शामिल हैं। जाहिर है पिछली बार की तरह इस साल भी 12वीं के नतीजों में लड़कियों ने बाजी मारी है।
कौन सा जिला रहा आगे?
हरियाणा बोर्ड 12वीं के नतीजों में सबसे ज्यादा बच्चे महेंद्रगढ़ जिले के हैं। महेंद्रगढ़ ने 12वीं में टॉप किया है तो वहीं नूंह जिला सबसे नीचले पायदान पर है। पास होने वाले बच्चों में नूंह जिले के विद्यार्थियों की संख्या सबसे कम है। बता दें कि हरियाणा बोर्ड ने साइंस, कॉमर्स और आर्ट स्ट्रीम का रिजल्ट जारी किया है। ऐसे में विद्यार्थी हरियाणा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं।
कैसे देखें रिजल्ट?
हरियाणा बोर्ड 12वीं का परिणाम चेक करने के लिए आप बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org. पर विजिट कर सकते हैं। वेबसाइट खुलने के बाद Haryana Board 12th Result 2024 पर क्लिक करें। अब अपना रोल नंबर सहित अन्य जानकारियां भरकर सबमिट बटन दबाएं। बस आपका रिजल्ट स्क्रीन पर सामने आ जाएगा और आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
विदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
5 hrs agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
2 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
3 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
3 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
5 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
6 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
6 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर SC का फैसला, छठी में अभी लागू नहीं
8 days agoअक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
10 days agoजल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines