Happy Diwali 2022: दिवाली दीयों का त्योहार है। रोशनी का त्योहार है…अंधकार मिटाने का त्योहार है… शास्त्रों में भी दीये को विशेष महत्व दिया गया है। भारत के अलग-अलग समुदायों में अलग-अलग कारणों से दीये जलाए जाते हैं। लेकिन दीपावली का अपना विशेष महत्व है… इतिहास है।
इसी को ध्यान में रखते हुए News 24 (ISOMES ) के विद्यार्थियों ने दिवाली के शुभ अवसर पर शांति और समन्वय पर एक ख़ास वीडियो बनाया है। इसमें छात्रों ने एक सकारात्मक और सौहार्दपूर्ण संदेश दिया है। इस संदेश में युवा पीढ़ी के इन जागरूक विद्यार्थियों ने एक प्रेरणा दी है। आज के बदलते वक्त को संवारने और सही दिशा देने के लिए, एक ठोस संकेत, जहां शांति, समन्वय, सहिष्णुता और प्रेम की लौ जलाने का आह्वान किया गया है!
आप एक दीया जलाकर इस आह्वान का हिस्सा बन सकते हैं और इससे देश, समाज तथा अपनों को एक सकारात्मक संदेश दे सकते हैं।
इसलिए खास है ये संदेशपरक पहल
दीवाली का त्योहार हम सब बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाते हैं। घर सजाते हैं, एक-दूसरे का मुंह मीठा कराते हैं। लेकिन दो साल की कोरोना और सामाजिक दूरी के बाद इस साल की दीवाली खास होनी ही चाहिए।
यूं तो दिवाली पर घर दीयों से रोशन हो उठता है, लेकिन क्या कभी आपने एक ऐसा दीया जलाया है, जिसमें एक संदेश हो। …तो आइए इस दिवाली जलाते हैं- एक दीया शांति का, एक दीया भाईचारे का, एक दीया सम्मान का….एक दीया प्रेम का।
इस दिवाली जलाते हैं एक दीया प्यार के नाम…. एक दीया दोस्ती के नाम।
इस दिवाली बनाते हैं रंगोली, मिलकर भरते हैं इसमें कुदरत के रंग, भक्ति और विश्वास के रंग।
आइए इस दिवाली जलाते हैं एक दीया शांति का… एक दीया सौहर्द का… एक दीया समन्वय का….ताकि चारों ओर जगमगाए रोशनी।
इस विशेष पहल के तहत चलिए इस दिवाली मिटाते हैं नफरत, द्वेष, ईर्ष्या, जलन, मनमुटाव…. मिटाते हैं भेदभाव ऊंच-नीच का… सांप्रदायिक भावनाओं का।
इस दिवाली चारों ओर हो जगमताी रोशनी, शांति का, सम्मान का, सदभाव का, समानता का, सहिषणुता का, इस दिवाली जलाते हैं एक दीया एकता का।
शुभ दीपावली!
ISOMES एनसीआर का सर्वश्रेष्ठ मीडिया कॉलेज
गौरतलब है कि इंटरनेशनल स्कूल ऑफ मीडिया एंड एंटरटेनमेंट स्टडीज ( ISOMES) एनसीआर का सर्वश्रेष्ठ मीडिया कॉलेज बन कर उभरा है। विद्यार्थीयों को हर प्रकार के सृजनात्मक एवं तकनीकी प्रशिक्षण दे रहा है। ISOMES मीडिया प्रशिक्षण केंद्र में ना सिर्फ़ पत्रकार या मीडियाकर्मी बनने की ही ट्रेनिंग नहीं बल्कि एक सच्चा, सजग और सुलझा हुआ इंसान और प्रशिक्षित मीडिया प्रोफेशनल भी बनाया जाता है।
किसी प्रसिद्ध कवि ने सही कहा है-
भर दिया आलोक उज्ज्वल उर गगन में
आज तुमने प्यार का दीपक जलाकर।
न्यूज़ 24 परिवार की ओर से सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
CBSE 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम 2027 की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से परीक्षा शुरू
2 hrs agoIIM इंदौर ने जारी किए कैट के एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को होगी परीक्षा
7 hrs ago10वीं 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट जारी, बोर्ड ने जारी की नई गाइडलाइन
8 hrs agoCA फाउंडेशन सितंबर परीक्षा का रिजल्ट घोषित, कंसिका और महक बनीं टॉपर
8 hrs agoUPSC मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, direct link से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF
13 hrs agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
1 day agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
2 days agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
2 days agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
4 days agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines