Daughter’s Day 2022: बेटियां किसी परिवार के लिए एक अनमोल तोहफा होती हैं। बेटियों के होने से पूरा घर आंगन गुलजार होता है। इनकी किलकारियों से पूरा घर चहक उठता है। पैदा होती हैं तो मां-बाप का घर रोशन करती हैं और दूसरे घर जाती हैं तो पति की जिंदगी में खुशियों के फूल बिखेर देती हैं।

बेटियों का महत्व हर किसी के जीवन में है। इन्हीं बेटियों को सम्मान देने के लिए हर साल सितंबर के आखिरी रविवार को डॉटर्स डे मनाया जाता है। इस दिवस पर लोग अपनों को व्हाट्सऐप, फैसबुक व अन्य पर मैसेज भेंजते है, जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

Daughter’s Day 2022: अपनों को WhatsApp, फैसबुक व अन्य पर भेजें ये शानदार मैसेज

1. बेटी भार नही है आधार,
जीवन हैं उसका अधिकार,
शिक्षा हैं उसका हथियार,
बढ़ाओ कदम, करो स्वीकार
हैप्पी डॉटर्स डे 2022

2. बेटे भाग्य से होते हैं पर
बेटियां सौभाग्य से होती हैं।
हैप्पी डॉटर्स डे 2022

3. जरूरी नही रौशनी चिरागों से ही हो,
बेटियां भी घर में उजाला करती हैं।
हैप्पी डॉटर्स डे 2022

4.खिलती हुई कलियां हैं बेटियां,
मां-बाप का दर्द समझती हैं बेटियां,
घर को रोशन करती हैं बेटियां,
लड़के आज हैं तो आने वाला कल हैं बेटियां।
हैप्पी डॉटर्स डे 2022

5. बेटा अंश है तो बेटी वंश है,
बेटा आन है तो बेटी घर की शान है।
हैप्पी डॉटर्स डे 2022

6. एक मीठी सी मुस्कान है बेटी,
यह सच है कि मेहमान है बेटी,
उस घर की पहचान बनने चली,
जिस घर से, अनजान है बेटी।
हैप्पी डॉटर्स डे 2022

7. बेटी की हर ख्वाहिश पूरी नहीं होती,
फिर भी बेटियां कभी भी अधूरी नहीं होती
हैप्पी डॉटर्स डे 2022

8. मैंने अब तक जो सबसे अच्छा संगीत सुना है,
वह मेरी बेटी की आवाज है।
हैप्पी डॉटर्स डे

9. जीवन में बेटी का होना हमारे लिए गौरव और खुशी की बात है,
आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।
हैप्पी डॉटर्स डे 2022

10. बेटी से ही होती है मां की खुशी,
बेटी ही होती है मां की जान,
आगे चलकर ये बेटी ही बढ़ाती है मां का अभिमान।
हैप्पी डॉटर्स डे 2022

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ