Niharika Gupta
Read More
GUJCET 2023 result: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) ने 2 मई को गुजरात सीईटी परिणाम 2023 की घोषणा की। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gseb.org और gsebeservice.com पर परिणाम देख सकते हैं।
गुजरात सीईटी प्रवेश परीक्षा के लिए 1,30,788 उपस्थित उम्मीदवारों में से 1,26,705 छात्रों ने GUJCET 2023 को पास किया है। कुल योग्य उम्मीदवारों में से 72,196 पुरुष उम्मीदवार हैं, जबकि 54,409 महिलाएं हैं।
गुजरात बोर्ड ने निर्धारित तिथि से एक दिन पहले यानी एक मई से GUJCET काउंसलिंग 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दिया है। जो 22 मई 2023 तक जारी रहेगा। रिजल्ट जारी हो चुका है। जीयूजेसीईटी काउंसलिंग में भाग लेने का पूरा कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। जीयूजेसीईटी स्कोर 2023 के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट एक जून को आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित की जाएगी।
रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक
गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET) राज्य भर में भाग लेने वाले संस्थानों में स्नातक स्तर के व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक राज्य स्तरीय परीक्षा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।