GSEB HSC Result 2023: गुजरात 12वीं बोर्ड कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट कल इस समय होगा जारी, ऐसे करें चेक
Edited By Niharika Gupta

Odisha Class 12th Result 2023 Live
Edited By Niharika Gupta

Odisha Class 12th Result 2023 Live
Gujarat Arts, Commerce Result 2023: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) 31 मई को 12वीं की कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम 2023 के परिणाम जारी करेगा। परिणाम सुबह 8 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया जाएगा। एक बार जारी होने के बाद, परिणाम लिंक आधिकारिक वेबसाइट – gseb.org पर जारी किया जाएगा।
वेबसाइट के अलावा, गुजरात बोर्ड का रिजल्ट व्हाट्सएप के जरिए भी उपलब्ध होगा। छात्रों को कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में अपने स्कोर चेक करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर, ईमेल आईडी और अपना नाम दर्ज करना होगा। कई बार भारी वेबसाइट लोड के कारण वेबसाइट क्रैश हो जाती है। जिसके कारण छात्रों को रिजल्ट देखने में परेशानी होती है। इस परेशानी से बचने के लिए छात्र इस नंबर 6357300971 पर व्हाट्सएप मेसेज कर सकते हैं।
इस से पहले गुजरात बोर्ड ने 12वीं की विज्ञान स्ट्रीम का रिजल्ट जारी किया था। साइंस रिजल्ट में 65.58 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। ग्रुप ए का कुल पास प्रतिशत 72.27 प्रतिशत और ग्रुप बी का 61.71 प्रतिशत रहा है।
गुजरात में कक्षा 12 की अंतिम परीक्षा 14 मार्च से शुरू हुई और 25 मार्च, 2023 को समाप्त हुई। परीक्षा राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। बोर्ड ने कक्षा 12वीं या एचएससी परीक्षा की उत्तर कुंजी 13 अप्रैल को जारी की थी और उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल, 2023 तक थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: