Niharika Gupta
Read More
GSEB 10th Result 2023: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) कल 25 मई, 2023 को GSEB 10वीं SSC परिणाम 2023 घोषित करेगा। गुजरात बोर्ड कक्षा 10 के परिणाम कल सुबह 8 बजे घोषित किए जाएंगे। जिन छात्रों ने एसएससी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, वे अपना परिणाम ऑनलाइन जीएसईबी की वेबसाइट gseb.org पर देख सकते हैं।
इस साल, परीक्षाएं 14 मार्च से 28 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। लगभग 9.56 लाख छात्रों ने कक्षा 10 की परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 101 जेल कैदियों ने एसएससी कक्षा 10 की परीक्षा भी दी थी। छात्रों को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर, ईमेल आईडी और नाम दर्ज करना होगा।
GSEB ने पहले ही 2 मई, 2023 को गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट और GUJCET परिणाम घोषित कर दिया है। गुजरात HSC साइंस रिजल्ट के लिए, कुल पासिंग प्रतिशत 65.58 प्रतिशत दर्ज किया गया था। ग्रुप ए का कुल पास प्रतिशत 72.27 प्रतिशत और ग्रुप बी का 61.71 प्रतिशत रहा।
आधिकारिक वेबसाइट के अलावा GSHSEB कक्षा 10वीं के परिणाम व्हाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध होंगे। उम्मीदवारों को अपना सीट नंबर व्हाट्सएप नंबर 6357300971 पर भेजना होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।