Kerala News: बेरोजगार युवा अपनी योग्यता के अनुसानर नौकरी की तलाश में जुटे रहते हैं, लेकिन हैरानी तो तब होती है जब लोग अपनी योग्यता से काफी नीचे जाकर भी नौकरियों के लिए आवेदन करने लगते हैं। न सिर्फ आवेदन करते हैं बल्कि नौकरी पाने के लिए पूरा जी जान लगा देते हैं। हो भी क्यों न, ‘कुछ नहीं’ से तो ‘कुछ’ अच्छा होता है। ऐसा ही एक मामला देश के सबसे शिक्षित राज्य केरल से आया है। यहां 23,000 रुपये की चपरासी की नौकरी के लिए इंजीनियरों तक ने आवेदन किया है। इससे भी ज्यादा हैरानी की बात तो यह है कि इसके लिए शैक्षिणिक योग्यता सिर्फ 7वीं पास मांगी गई थी। इसमें दूसरी योग्यता यह थी कि आवेदन करने वाले को साइकिल चलानी आनी चाहिए।
अंग्रेजी न्यूज़ वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक केरल के एर्नाकुलम जिले के सरकारी कार्यालय में करीब 23 हजार रुपये वेतन वाली चपरासी की नौकरी के लिए बीटेक किए हुए लोगों ने भी आवेदन किया है। इसके लिए हुए साइकिल राइडिंग टेस्ट को 101 उम्मीदवारों ने पास कर लिया है।
एक उम्मीदवार ने इस नौकरी के लिए आवेदन करने की वजह के बारे में बताते हुए कहा कि यह नौकरी सुरक्षित है और इसमें किसी तरह का जोखिम नहीं है, इसके अलावां इसमें टेंशन नहीं है। इतना ही नहीं सैकड़ों युवा इस नौकरी को पाने के लिए लाइन में धक्का मुक्की करते देखे गए। इसके लिए कई किलोमीटर तक लंबी लाइन लग गई थी।
ये भी पढ़ें-APAAR: ‘वन नेशन, वन स्टूडेंट आईडी’ का सबसे बड़ा फायदा तो यह है, कैसे काम करेगा यह?
बता दें कि बढ़ती जनसंख्या के साथ ही देश में बेरोजगारी की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। इतनी बड़ी आबादी को उसकी योग्यता के आधार पर नौकरी उपलब्ध कराना संभव भी नहीं है। नौकरी नहीं मिलने की वजह से आए दिन तमाम युवा डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं। इस वजह से घर चलाने के लिए उन्हें मजबूरी में कोई भी काम करना पड़ता है। ज्यादातर युवा सिक्योर जॉब की तलाश में रहते हैं, लेकिन जैसे -से समय बीतता जाता है और नौकरी नहीं मिलती तो उनकी हताशा बढ़ती जाती है।
ये भी पढ़ें-Pregnancy Tourism: देश का ऐसा इलाका जहां पर प्रेगनेंट होने के लिए विदेश से आती हैं महिलाएं
संबंधित खबरें
विदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
16 hrs agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
3 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
3 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
4 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
5 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
6 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
7 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर SC का फैसला, छठी में अभी लागू नहीं
8 days agoअक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
10 days agoजल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines