Government Job 2023: युवाओं में सरकारी नौकरियों का क्रेज अभी भी कम नहीं हुआ है। इसकी सबसे बड़ी वजह इसका स्थाई होना है यानी कि एकबार अगर सरकारी नौकरी मिल गई तो आपको नौकरी से निकालना आसान नहीं है। इसके साथ ही इसमें सरकार की तरफ से कई सुविधाएं भी मिलती हैं। सरकारी नौकरी पहली पसंद तब और भी बन जाती है जब उसमें मोटी सैलरी हो। इस समय कई ऐसे सरकारी पदों पर भर्तियां चल रही हैं जिसमें आपको लाखों रुपये सैलरी मिलेगी।
इस समय यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीपीएससी) कुछ ऐसे पदों पर भर्तियां कर रही है जिसमें लाखों रुपये या इससे ज्यादा सैलरी मिलती है। विभाग एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी के पद पर भर्ती करने जा रहा है। इसके तहत 328 पद भरे जाएंगे। अगर आपकी इस पद पर नौकरी लगती है तो 47,600 से 1,51,100 रुपये हर महीने सैलरी मिलेगी। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 16 नवंबर कर दी गई है, पहले यह 2 नवंबर थी। आप uppsc.up.nic.in. पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क 185 रुपये है।
ये भी पढ़ें-Government Job: एम्स, आईआईटी और बैंक में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका, जल्द करें अप्लाई
क्या है इसके लिए योग्यता और उम्र
योग्यता की बात करें तो आप तभी आवेदन कर सकते हैं जब आपने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर्स की डिग्री हासिल की हो। इसके साथ ही आपको टाईपिंग आनी चाहिए और कंप्यूटर की जानकारी भी होनी चाहिए। केवल वे ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनकी उम्र 40 साल या उससे कम हो।
इन पदों पर भी है एक लाख तक सैलरी
गोरखपुर एम्स में भी अलग-अलग पदों पर भर्तियां चल रही हैं। इसमें भी सैलरी बहुत अच्छी है। कुछ पदों पर तो एक लाख या उससे ज्यादा सैलरी है। वहीं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 192 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इनमें भी कई पदों पर 1 लाख रुपये से ज्यादा सैलरी मिलेगी। भोपाल एम्स में भी कई नॉन-फैकल्टी पदों पर भर्तियां होनी हैं। यहां ऐसे 357 पद खाली हैं। इनमें से कई पदों पर नौकरी मिलने पर आपको एक लाख रुपये तक सैलरी मिलेगी।
महाराष्ट्र जल संपदा विभाग भी 4,497 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए आवेदन शुरू हो गया है। आप wrd.maharashtra.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। केवल वे ही उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं जिनकी उम्र 18-40 साल के बीच हो। इसमें भी कई पदों पर एक लाख रुपये से ज्यादा सैलरी है।
ये भी पढ़ें-Government Jobs: सरकारी नौकरी के लिए 12 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट
संबंधित खबरें
आज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
1 hr ago5 फरवरी से शुरू होंगे UP Board एग्जाम, देखें टाइमटेबल
5 hrs agoअमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
4 days agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
4 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
5 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
7 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
9 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
10 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
10 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines