Government Jobs Sarkari Result Recruitment: सरकारी नौकरी की तलाश करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। आपके लिए कई सरकारी विभागों में हजारों पदों पर नौकरी निकली है। महाराष्ट्र में जल संपदा विभाग कई पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इसमें ग्रुप बी और ग्रुप सी के पद हैं। इसके लिए आप विभाग की वेबसाइट wrd.maharashtra.gov.in पर जाकर 24 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
इसमें ग्रुप बी के लिए 4,497 पद और ग्रुप सी के लिए 1,528 सिविल इंजीनियरिंग असिस्टेंट, 1189 कैनाल इंस्पेक्टर, 758 इनुमेरेटर, 430 ऑफिस क्लर्क, 284 ट्रेसर/ऑडिटर और 138 असिस्टेंट स्टोर कीपर के पदों पर भर्तियां होनी हैं।
अलग अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यता मांगी गई है। इन पदों के लिए अगर आप अप्लाई करना चाहते हैं तो आपकी उम्र 18 से 38 साल तक होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग को नियमों के मुताबिक आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
ये भी पढ़ें-BTECH-MBA पास युवाओं के लिए खुशखबरी, IIT रुड़की के जॉब गारंटी वाले कोर्स का फायदा उठाएं
यहां भी चल रहीं भर्तियां
वहीं आईसीएमआर-इंडियन ऑयल में कई पदों पर भर्तियां चल रही हैं। आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यूपी लोक सेवा आयोग (UPPSC) की तरफ से अपर निजी सचिव (APS) के पदों पर भी भर्तियां चल रही हैं। इसके माध्यम से 328 पद भरे जाएंगे। आप आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
12,600 पदों पर भर्तियां
असम में राज्य स्तरीय भर्ती आयोग (SLRC) ग्रेड 3 और 4 के पदों के लिए एक अभियान चलाएगा, जिसमें 12,600 पदों पर भर्तियां की जाएगी। आवेदन 10 नवंबर से शुरू होकर 29 दिसंबर तक चलेगा। आप SLRC की आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org और assam.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आयु सीमा 18-40 वर्ष रहेगी। आरक्षित वर्ग को नियमों के मुताबिक छूट मिलेगी। इसके लिए योग्यता 10वीं और 12वीं पास होगी।
वहीं बीईएमएल की ओर से एग्जीक्यूटिव सहित अन्य पद पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए अभी आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। सूचना के मुताबिक रजिस्ट्रेशन 6 नवंबर से शुरू हो जाएगा और 20 नवंबर तक चलेगा। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद आप विभाग की आधिकारिक साइट bemlindia.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें-‘BS3-BS4 गाड़ियां दिल्ली भेजना बंद करें…’, मंत्री गोपाल राय ने UP के CM योगी आदित्यनाथ से की अपील
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
2 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
3 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
3 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
4 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
5 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
7 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
8 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
8 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
8 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines