Indian Navy Agniveer: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले लाखों लोगों छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है. भारतीय नौसेना ने अग्निवीर (अप्रेंटिस) भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, भर्ती अविवाहित पुरुष अभ्यर्थियों के लिए बैच 01/2027 और 02/2027 के तहत आयोजित की जा रही है. इस मौके का फायदा उठाकर उम्मीदवार करीब से नौसेना के साथ काम कर सकेंगे और अपने करियर को नए उड़ान दे सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Sarkari Naukri 2026: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! DSSC-UPSSSC भर्ती 2026 के लिए
कौन-कौन कर सकता है आवेदन?
जानकारी के अनुसार, इस भर्ती के लिए वही उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं, जिन्होंने 10वीं परीक्षा पास की हो, वह भी कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ. इसके अलावा AICTE मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से संबंधित इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रिकल स्ट्रीम में तीन वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पूरा होना चाहिए. इस भर्ती के लिए आयु सीमा भी तय है, जिसके हिसाब से भर्ती होनी है. बैच 01/2027 के लिए उम्मीदवार का जन्म 1 दिसंबर 2004 से 31 मई 2009 के बीच होना चाहिए. वहीं, बैच 02/2027 के लिए जन्म तिथि 1 मई 2005 से 31 अक्टूबर 2009 के बीच रखी गई है.
कैसे करें आवेदन?
- इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 29 जून 2026 तक आवेदन कर सकेंगे.
- इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार भारतीय नौसेना के आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in जाएं.
- इसके बाद स्क्रीन में Join as Agniveer का ऑप्शन दिखाई देगा, उसपर क्लिक करें और अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें.
- अब ‘Agniveer (Apprentice) – INET 2/2026’ विकल्प चुनें और मांगी गई जानकारी भरें और सभी जरूरी दस्तावेज को जमा करें.
- आवेदन शुल्क 550 रुपये + 18 फीसदी जीएसटी तय किया गया है, इसे ऑनलाइन जमा करें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें.
- भविष्य के लिए आवेदन पत्र डाउनलोड कर सुरक्षित रखें.
कैसे होगा सेलेक्शन?
- भर्ती प्रक्रिया कई चरणों में आयोजित की जाएगी,
- इसमें इंडियन नेवी एंट्रेंस टेस्ट (NET).
- फिजिकल फिटनेस टेस्ट.
- मेडिकल परीक्षा शामिल हैं, सेलेक्शन के लिए हर एक टेस्ट में पास होना जरूरी है.
यह भी पढ़ें: Sarkari Naukri June 2026: सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, जून में 46 हजार से ज्यादा
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
14 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
23 hrs agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
1 day agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
3 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
4 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
5 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
6 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
6 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
7 days agoNEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines