Goa Class 10 result 2023: गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GBSHSE) ने गोवा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 की तारीख जारी कर दी है। GBSHSE SSC के परिणाम 20 मई, 2023 को शाम 4.30 बजे घोषित किए जाएंगे। उम्मीदवार जो कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे GBSHSE की आधिकारिक साइट gbshse.in के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं।
परिणाम की घोषणा कॉन्फ्रेंस हॉल, ग्राउंड फ्लोर, शिक्षा निदेशालय, पोरवोरिम गोवा में आयोजित होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। समेकित परिणाम पत्रक 22 मई, 2023 को सुबह 9 बजे से स्कूल लॉगिन से डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होंगे। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, रिजल्ट को results.gbshsegoa.net पर भी चेक किया जा सकता है।
Goa Class 10 result 2023: ऐसे कर पाएंगे चेक
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट-gbshse.in पर जाना होगा।
- अब दिखाई देने वाले होमपेज पर एसएससी परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- इसके बाद गोवा बोर्ड परिणाम पोर्टल सबमिट करें और एक्सेस करें।
- आपका राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अब डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम का एक प्रिंटआउट लें।
इस साल कुल 20476 उम्मीदवारों ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, जिनमें से 10074 उम्मीदवार लड़कियां हैं और 10402 उम्मीदवार लड़के हैं। टर्म 1 की परीक्षा 10 नवंबर से 29 नवंबर, 2022 तक और टर्म II की परीक्षा 1 अप्रैल से 24 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की गई थी। पिछले साल, कुल पास प्रतिशत 92.75% था। कुल 20,345 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 18,869 छात्र पास हुए।
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
4 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
5 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
5 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
6 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
6 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
8 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
10 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
10 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
10 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines