Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

शिक्षा

GK Questions: हिन्द महासागर में स्थित सबसे बड़ा द्वीप कौन-सा है? जानें ऐसे 10 प्रश्नों के उत्तर

GK Quiz in Hindi: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) और राज्यों की प्रशासनिक सेवाओं (State PCS) में चयनित होने के लिए हर साल लाखों उम्मीदवार इन परीक्षाओं में शामिल होते हैं, जिनमें से कुछ अभ्यर्थी ही सफल हो पाते हैं। अधिकांश अभ्यर्थियों के लिए सामान्य ज्ञान (General Knowledge) काफी निर्णायक हो जाता है। यहां दिए गए चुनिंदा GK Questions को जरूर पढ़ें। इससे आपके जनरल नॉलेज में अवश्य इजाफा होगा।

Author
Edited By : News24 हिंदी Updated: Apr 29, 2024 15:02
GK-Questions
प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए GK Questions

GK Quiz in Hindi: यूपीएससी (UPSC), यूपीपीएससी (UPPSC), बीपीएससी (BPSC), राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) और अन्य राज्य प्रशासनिक सेवाओं (State PCS) के कैंडिडेट्स को सामान्य ज्ञान (General Knowledge) की अच्छी जानकारी होनी आवश्यक ही बल्कि अनिवार्य है। अनेक कैंडिडेट्स जनरल नॉलेज में पिछड़े होने के कारण इन परीक्षाओं में सेलेक्ट नहीं हो पाते हैं। यहां दिए गए जीके क्वेश्चन (GK Questions) इन परीक्षाओं के लिए काफी उपयोगी हैं। सामान्य ज्ञान के इन प्रश्नों से एसएससी (SSC), रेलवे (Railways), बैंकिंग (Banking) और अन्य सरकारी विभागों की नौकरी की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवार भी काफी लाभान्वित होंगे।

प्रश्न 1 (Question 1): तंत्र-मंत्र, जादू-टोना, रोग-निवारण आदि विविध विषयों से संबंधित वेद कौन-सा है?

---विज्ञापन---

A. ऋग्वेद
B. अथर्ववेद
C. यजुर्वेद
D. सामवेद

उत्तर (Answer): B. अथर्ववेद

---विज्ञापन---

व्याख्या (Explanation): अथर्ववेद में लौकिक और लोकप्रिय विषयों, जैसे- शाप, वशीकरण, जादू-टोना, रोग-निवारण आदि विविध विषयों का उल्लेख किया गया है।

प्रश्न 2 (Question 2): पुराणों से भारत के राजवंशों के बारे में जानकारी मिलती है। किस पुराण से गुप्त राजवंश के ऊपर प्रकाश पड़ता है?

A. विष्णु पुराण
B. वायु पुराण
C. मत्स्य पुराण
D. अग्नि पुराण

उत्तर (Answer): B. वायु पुराण

प्रश्न 3 (Question 3): निम्नलिखित में से कौन-सा एक जैन धर्म का त्रिरत्न (Triratna) नहीं है?

A. सम्यक वाक
B. सम्यक दर्शन
C. सम्यक ज्ञान
D. सम्यक आचरण

उत्तर (Answer): A. सम्यक वाक

व्याख्या (Explanation): सम्यक दर्शन, सम्यक ज्ञान और सम्यक आचरण – ये तीन जैन धर्म के त्रिरत्न (Triratna) हैं।

प्रश्न 4 (Question 4): सम्राट अशोक के किस शिलालेख (Rock Inscription) में पशुबलि की निंदा की गई है?

A. प्रथम शिलालेख
B. द्वितीय शिलालेख
C. तृतीय शिलालेख
D. चतुर्थ शिलालेख

उत्तर (Answer): A. प्रथम शिलालेख

प्रश्न 5 (Question 5): लॉर्ड कर्जन ने 20 जुलाई, 1905 को बंगाल विभाजन के निर्णय की घोषणा की। यह किस तिथि से प्रभावी हुआ?

A. 16 अगस्त, 1905
B. 16 सितंबर, 1905
C. 16 अक्टूबर, 1905
D. 16 नवंबर, 1905

उत्तर (Answer): C. 16 अक्टूबर, 1905

व्याख्या (Explanation): बंगाल विभाजन के निर्णय की घोषणा 16 अक्टूबर, 1905 से प्रभावी हुई थी। इस दिन बंगाल में शोक दिवस मनाया गया।

प्रश्न 6 (Question 6): सौरमंडल के किन दो ग्रहों को छोड़कर सभी ग्रहों का घूर्णन और परिक्रमण गति एक ही दिशा में है?

A. वृहस्पति और शुक्र
B. यूरेनस और मंगल
C. बुध और शनि
D. शुक्र और यूरेनस

उत्तर (Answer): D. शुक्र और यूरेनस

प्रश्न 7 (Question 7): हिन्द महासागर में स्थित सबसे बड़ा द्वीप कौन सा है?

A. मॉरीशस
B. मालदीव
C. मेडागास्कर
D. अंदमान-निकोबार

उत्तर (Answer): C. मेडागास्कर

व्याख्या (Explanation): मेडागास्कर हिन्द महासागर का सबसे बड़ा द्वीप है, जिसका क्षेत्रफल 592,796 वर्ग किमी. है।

प्रश्न 8 (Question 8): ब्राह्मणी और वैतरणी निम्नलिखित में से किस नदी की सहायक नदियां हैं?

A. गोदावरी
B. महानदी
C. कृष्णा
D. कावेरी

उत्तर (Answer): B. महानदी

प्रश्न 9 (Question 9): किस अधिनियम के तहत पहली बार केंद्र में द्विसदनात्मक विधायिका की स्थापना की गई?

A. भारत शासन अधिनियम, 1861
B. भारत शासन अधिनियम, 1892
C. भारत शासन अधिनियम, 1909
D. भारत शासन अधिनियम, 1919

उत्तर (Answer): C. भारत शासन अधिनियम, 1909

व्याख्या (Explanation): भारत शासन अधिनियम, 1909 के अंतर्गत केंद्र में द्विसदनात्मक विधायिका की स्थापना की गई- 1. राज्य परिषद और 2. केंद्रीय विधानसभा।

ये भी पढ़ें: GK Questions: गायत्री मंत्र का उल्लेख ऋग्वेद के किस मंडल में है? जानें ऐसे 10 सवालों के जवाब

प्रश्न 10 (Question 10): पेट की अम्लीयता और गैस (acidity and gas) को दूर करने के लिए निम्नलिखित में से किसका उपयोग किया जाता है?

A. सोडियम क्लोराइड
B. सोडियम बाईकार्बोनेट
C. सोडियम हाइड्रोक्साइड
D. सोडियम कार्बोनेट

उत्तर (Answer): B. सोडियम बाईकार्बोनेट

व्याख्या (Explanation): सोडियम बाईकार्बोनेट का उपयोग अग्निशमन के यंत्रों में आग बुझाने के लिए भी किया जाता है।

ये भी पढ़ें: GK Questions: सुभाषचंद्र बोस को पहली बार ‘नेताजी’ किसने कहा था?

First published on: Apr 29, 2024 03:02 PM

संबंधित खबरें