Goa Board HSSC Result 2023: गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GBSHSE) ने गोवा बोर्ड HSSC या कक्षा 12 के परिणाम आज 6 मई, 2023 घोषित किए जाएंगे। उम्मीदवार जो गोवा कक्षा 12 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे जीबीएसएचएसई की आधिकारिक साइट gbshse.in और results.gbshsegoa.net के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, गोवा बोर्ड 12वीं परीक्षा का रिजल्ट 2023 आज, 06 मई 2023 को शाम 4.30 बजे घोषित करेगा। आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस और वोकेशनल स्ट्रीम के रिजल्ट एक साथ जारी किए जाएंगे. गोवा 12वीं बोर्ड रिजल्ट की घोषणा कॉन्फ्रेंस हॉल, ग्राउंड फ्लोर, शिक्षा निदेशालय, पोरवोरिम गोवा में आयोजित होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी।
कब और कहां मिलेगी 12वीं की मार्कशीट?
रिजल्ट जारी होने के बाद 12वीं क्लास की ऑनलाइन मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी लेकिन ओरिजनल मार्कशीट छात्रों के संबंधित स्कूलों से ही मिलेगी। जानकारी के अनुसार, छात्रों की मार्कशीट 08 मई सुबह 9 बजे से डाउनलोड करने के लिए स्कूलों के लिए उपलब्ध होगी। स्टूडेंट्स अपने स्कूल से संपर्क कर अपनी मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं।
Goa Board HSSC Result 2023: ऐसे करें चेक
- गोवा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gbshse.in पर जाएं।
- फिर 12वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
गोवा बोर्ड कक्षा 12 या HSSC परीक्षा बोर्ड द्वारा दो टर्म में आयोजित की गई थी- टर्म 1 10 नवंबर से 25 नवंबर 2022 तक आयोजित की गई थी और टर्म 2 15 मार्च से 31 मार्च 2023 तक आयोजित की गई थी। इस साल कुल 19802 उम्मीदवार उपस्थित हुए हैं। जिसमें 9930 लड़के और 9872 लड़कियां हैं।
2022 में, एचएसएससी के परिणाम 21 मई को घोषित किए गए थे। गोवा एचएसएससी परीक्षा में 18,201 छात्रों ने भाग लिया था, जिनमें से 8,925 पुरुष उम्मीदवार और 9,276 महिला उम्मीदवार थीं। कुल पास प्रतिशत 92.66% रहा।
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
4 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
5 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
5 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
6 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
6 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
8 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
10 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
10 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
10 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines