GATE 2023 Admit Card: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर ने GATE 2023 एडमिट कार्ड जारी करने में देरी की है। IIT GATE का हॉल टिकट जो 3 जनवरी, 2023 को जारी होने वाला था, अब 9 जनवरी, 2023 को जारी किया जाएगा। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार gate.iitk.ac.in से GATE एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
GATE 2023 Exam Date
गेट 2023 परीक्षा 4 फरवरी, 2023 से शुरू होगी और 5 फरवरी, 11 और 12 फरवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों की प्रतिक्रियाएं 15 फरवरी, 2023 को आवेदन (GATE Admit Card) पोर्टल पर उपलब्ध होंगी। फाइनल आंसर-की 21 फरवरी, 2023 को उपलब्ध होगी और आंसर-की के लिए चुनौती 22 फरवरी से 25 फरवरी, 2023 तक जारी की जा सकती है। गेट 2023 के परिणाम 16 मार्च, 2023 को घोषित किए जाएंगे और स्कोरकार्ड 21 मार्च, 2023 को डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।
GATE Admit Card 2023: ऐसे कर पाऐंगे डाउनलोड
- गेट की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध GATE 2023 एडमिट कार्ड लिंक खोलें।
- अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर जारी हो जाएगा।
- उसे डाउनलोड कर लें।
GATE 2023 Paper Pattern
गेट 2023 परीक्षा (GATE 2023) कुल 29 पेपर के लिए कराई जाएगी और उम्मीदवारों को अधिकतम दो पेपर में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। प्रत्येक पेपर के लिए कुल 100 अंक दिए जाएंगे। आपको जानकारी दे दें कि आईआईटी कानपुर ने हाल ही में गेट मॉक टेस्ट (GATE 2023 Mock Test) का लिंक एक्टिवेट कर दिया है जिसकी मदद से उम्मीदवार अपनी तैयारी के लेवल की जांच कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
विदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
12 hrs agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
3 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
3 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
4 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
5 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
6 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
7 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर SC का फैसला, छठी में अभी लागू नहीं
8 days agoअक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
10 days agoजल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines