---विज्ञापन---

शिक्षा angle-right

GATE 2023: गेट 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन 30 अगस्त से शुरू, सिर्फ ये छात्र कर सकते हैं अप्लाई

GATE 2023: इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट, गेट 2023 (GATE 2023) का शेड्यूल जारी हो गया है। इस साल आईआईटी कानपुर इसका आयोजन करेगा और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 30 अगस्त से GATE की आधिकारिक वेबसाइट-gate.iitk.ac.in पर शुरू होगी। उम्मीदवार जो कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर […]

---विज्ञापन---

GATE 2023: इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट, गेट 2023 (GATE 2023) का शेड्यूल जारी हो गया है। इस साल आईआईटी कानपुर इसका आयोजन करेगा और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 30 अगस्त से GATE की आधिकारिक वेबसाइट-gate.iitk.ac.in पर शुरू होगी। उम्मीदवार जो कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।

GATE 2023 Eligibility: सिर्फ ये छात्र कर सकते हैं आवेदन

– इस परीक्षा के लिए आवेदन के लिए जो छात्र इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर में है या फिर उनका ग्रेजुएशन हो चुका है वे अप्लाई कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

– छात्र ये ध्यान दें कि उनका सर्टिफिकेशन या डिग्री किसी मान्यता प्राप्त युनिवर्सिटी या फिर एजेंसी के द्वारा होनी चाहिए।

– इस परीक्षा में भारत के अलावा श्रीलंका, दुबई, बांग्लादेश, यूथोपिया, नेपाल और सिंगापुर के नागरिक भी भाग ले सकते हैं।

---विज्ञापन---

– इस परीक्षा में भाग लेने के लिए कोई आयु सीम नहीं है।

GATE 2023: महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म : 30 अगस्त, 2022
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 30 सितंबर, 2022
रजिस्ट्रेशन डेट (विलंब शुल्क के साथ): 07 अक्टूबर, 2022
आवेदन फॉर्म में सुधार करने की तारीख- 4 नवंबर से 22 नवंबर 2022 तक
गेट एडमिट कार्ड रिलीज डेट: 03 जनवरी, 2023
परीक्षा तिथियां: 4, 5, 11 और 12 फरवरी, 2023
गेट 2023 आंसर की : 21 फरवरी, 2023
आंसर की पर उम्मीदवारों द्वारा चुनौतियों की तारीख: 22 फरवरी से 25 फरवरी, 2023
गेट 2023 के लिए परिणामों की घोषणा: 16 मार्च, 2023
डाउनलोड के लिए उपलब्ध स्कोर कार्ड: 22 मार्च, 2023

---विज्ञापन---

GATE 2023 Registration: ऐसे कर पाएंगे अप्लाई

-सबसे पहले Gate.iitk.ac.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-होमपेज पर उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, “गेट 2023 पंजीकरण।”
-पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करें।
-एक बार पंजीकृत होने के बाद, सिस्टम-जनरेटेड आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
-आवेदन पत्र भरें।
-आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
-आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

---विज्ञापन---
First published on: Aug 26, 2022 11:31 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola