GATE 2023 Registration: इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट, गेट (GATE) टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए संयुक्त रूप से पूरे भारत में आयोजित की जाने वाली एक परीक्षा है। GATE 2023 रजिस्ट्रेशन 30 अगस्त, 2022 से शुरू हो गए हैं और उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन के लिए GATE 2023 लिंक अब आधिकारिक रूप से सक्रिय कर दिया गया है और जो उम्मीदवार GATE 2023 परीक्षा के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, वे आज से आवेदन कर सकते हैं। गेट 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन और आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2022 तक है।
जानें कौन कर सकता है रजिस्ट्रेशन
उम्मीदवार जो किसी भी ग्रेजुएट डिग्री प्रोग्राम में अपने तीसरे वर्ष या उससे ऊपर के हैं या इंजीनियरिंग / आर्किटेक्चर / आर्ट्स / कॉमर्स / साइंस / टेक्नोलॉजी में अपनी डिग्री की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं, वे गेट 2023 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
उम्मीदवारों को लॉगिन करने के लिए अपना विवरण जैसे नामांकन संख्या या ईमेल पता, पासवर्ड आदि दर्ज करना होगा और फिर आवेदन विवरण भरना जारी रखना होगा। जो रजिस्टर्ड यूजर नहीं हैं उन्हें एक नया अकाउंट बनाना होगा और फिर लॉगिन करके फॉर्म भरना होगा।
GATE 2023 के लिए कुल 29 पेपर आयोजित किए जाने हैं। गेट वेबसाइट ने 29 पेपरों के लिए सभी सिलेबस दिए हैं। उम्मीदवारों को केवल GATE 2023 के प्रश्नपत्रों पर जाने और कोर्सेज को डाउनलोड करने और पेपर पैटर्न चेक करना जरूरी है।
GATE 2023 Registration: ऐसे करें अप्लाई
-गेट की वेबसाइट-gate.iitk.ac.in पर जाएं।
-इसके बाद होमपेज पर लॉग इन ऑप्शन पर क्लिक करें।
-अपना पंजीकरण करें और फिर अपने खाते में लॉगिन करें।
-विवरण भरें और शुल्क का भुगतान करें।
-फॉर्म जमा करें और डाउनलोड करें।
आवेदन शुल्क
महिला उम्मीदवारों के लिए: 30 सितंबर तक प्रति पेपर ₹850 और उसके बाद ₹1,350।
एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी उम्मीदवार: 30 सितंबर तक प्रति पेपर 850 रुपये और उसके बाद 1,350 रुपये।
विदेशी नागरिकों सहित अन्य: 30 सितंबर तक प्रति पेपर ₹1,700 और उसके बाद ₹2,200।
गेट 2023 रजिस्ट्रेशन के लिए अधिक जानकारी चेक करने के लिए उम्मीदवार वेबसाइट पर डिटेल्स चेक कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
CBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
15 hrs agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
17 hrs agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
20 hrs agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
1 day agoNEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
4 days agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
4 days ago5 फरवरी से शुरू होंगे UP Board एग्जाम, देखें टाइमटेबल
4 days agoअमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
9 days agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
9 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines