GATE 2023: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2023) के लिए बिना लेट फीस के ऑनलाइन आवेदन करने का आज 4 अक्टूबर को आखिरी दिन है। योग्य उम्मीदवार परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट Gate.iitk.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदक 4 से 11 नवंबर तक अपने आवेदन फॉर्म में बदलाव कर सकेंगे।
GATE 2023 का आयोजन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), कानपुर द्वारा 4, 5, 11 और 12 फरवरी को किया जाना है। एडमिट कार्ड 3 जनवरी से डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। परिणाम 16 मार्च, 2023 को उपलब्ध होगा। उम्मीदवार अपना आवेदन जमा करते समय नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
GATE 2023: महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म : 30 अगस्त, 2022
- रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 30 सितंबर, 2022
- रजिस्ट्रेशन डेट (विलंब शुल्क के साथ): 07 अक्टूबर, 2022
- आवेदन फॉर्म में सुधार करने की तारीख- 4 नवंबर से 22 नवंबर 2022 तक
- गेट एडमिट कार्ड रिलीज डेट: 03 जनवरी, 2023
- परीक्षा तिथियां: 4, 5, 11 और 12 फरवरी, 2023
- गेट 2023 आंसर की : 21 फरवरी, 2023
- आंसर की पर उम्मीदवारों द्वारा चुनौतियों की तारीख: 22 फरवरी से 25 फरवरी, 2023
- गेट 2023 के लिए परिणामों की घोषणा: 16 मार्च, 2023
- डाउनलोड के लिए उपलब्ध स्कोर कार्ड: 22 मार्च, 2023
जानें योग्यता
- इस परीक्षा के लिए आवेदन के लिए जो छात्र इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर में है या फिर उनका ग्रेजुएशन हो चुका है वे अप्लाई कर सकते हैं।
- छात्र ये ध्यान दें कि उनका सर्टिफिकेशन या डिग्री किसी मान्यता प्राप्त युनिवर्सिटी या फिर एजेंसी के द्वारा होनी चाहिए।
इस परीक्षा में भारत के अलावा श्रीलंका, दुबई, बांग्लादेश, यूथोपिया, नेपाल और सिंगापुर के नागरिक भी भाग ले सकते हैं। - इस परीक्षा में भाग लेने के लिए कोई आयु सीम नहीं है।
ऐसे करें अप्लाई
- IIT GATE की आधिकारिक साइट Gate.iitk.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर, उपलब्ध गेट 2023 उम्मीदवार के लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।
- अपने लॉगिन विवरण की कुंजी और सबमिट पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आपका आवेदन जमा कर दिया गया है।
- डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी रखें।
गेट परीक्षा पैटर्न
GATE 2023 परीक्षाओं के सभी टेस्ट पेपर पूरी तरह से ऑब्जेक्टिव ऑप्शन के होंगे। बता दें परीक्षा 100 अंकों के लिए होगी। यदि कोई आवेदक दो पेपर के लिए उपस्थित हो रहा है तो प्रत्येक 100 अंक का होगा। जनरल एप्टीट्यूड 15 अंकों के लिए होगा और 85 अंक संबंधित कोर्सेज के लिए होंगे। परीक्षा 3 घंटे की होगी। परीक्षा में तीन तरह के प्रश्न होंगे- मल्टीपल च्वाइस क्यूश्चन(MCQ), मल्टीपल सेलेक्ट क्यूश्चन(MSQ), न्यूमेरिकल आंसर टाइप परीक्षा में कुल 65 प्रश्न होंगे। गेट परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। मल्टीपल च्वाइस क्यूश्चन में नेगेटिव मार्किंग है, वहीं मल्टीपल सेलेक्ट क्यूश्चन या न्यूमेरिकल आंसर टाइप में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
1 day agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
4 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
4 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
5 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
6 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
8 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
8 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर SC का फैसला, छठी में अभी लागू नहीं
9 days agoअक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
11 days agoजल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines