GATE 2023 Registration: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2023) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कल, 04 अक्टूबर, 2022 को समाप्त कर देगा। वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक GATE आवेदन पत्र नहीं भरा है, वे आधिकारिक वेबसाइट Gate.iitk.ac.in पर आवेदन कर सकते है।लेट फीस के साथ उम्मीदवार 7 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं।
पहले बिना विलंब शुल्क के आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अगस्त थी। प्रवेश पत्र 3 जनवरी, 2023 को उपलब्ध होगा और परीक्षा 4, 5, 11 और 12 फरवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवार अपना आवेदन जमा करते समय नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
GATE 2023: महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म : 30 अगस्त, 2022
- रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 30 सितंबर, 2022
- रजिस्ट्रेशन डेट (विलंब शुल्क के साथ): 07 अक्टूबर, 2022
- आवेदन फॉर्म में सुधार करने की तारीख- 4 नवंबर से 22 नवंबर 2022 तक
- गेट एडमिट कार्ड रिलीज डेट: 03 जनवरी, 2023
- परीक्षा तिथियां: 4, 5, 11 और 12 फरवरी, 2023
- गेट 2023 आंसर की : 21 फरवरी, 2023
- आंसर की पर उम्मीदवारों द्वारा चुनौतियों की तारीख: 22 फरवरी से 25 फरवरी, 2023
- गेट 2023 के लिए परिणामों की घोषणा: 16 मार्च, 2023
- डाउनलोड के लिए उपलब्ध स्कोर कार्ड: 22 मार्च, 2023
जानें योग्यता
- इस परीक्षा के लिए आवेदन के लिए जो छात्र इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर में है या फिर उनका ग्रेजुएशन हो चुका है वे अप्लाई कर सकते हैं।
- छात्र ये ध्यान दें कि उनका सर्टिफिकेशन या डिग्री किसी मान्यता प्राप्त युनिवर्सिटी या फिर एजेंसी के द्वारा होनी चाहिए।
- इस परीक्षा में भारत के अलावा श्रीलंका, दुबई, बांग्लादेश, यूथोपिया, नेपाल और सिंगापुर के नागरिक भी भाग ले सकते हैं।
- इस परीक्षा में भाग लेने के लिए कोई आयु सीम नहीं है।
ऐसे करें अप्लाई
- IIT GATE की आधिकारिक साइट Gate.iitk.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर, उपलब्ध गेट 2023 उम्मीदवार के लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।
- अपने लॉगिन विवरण की कुंजी और सबमिट पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आपका आवेदन जमा कर दिया गया है।
- डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी रखें।
गेट परीक्षा पैटर्न
GATE 2023 परीक्षाओं के सभी टेस्ट पेपर पूरी तरह से ऑब्जेक्टिव ऑप्शन के होंगे। बता दें परीक्षा 100 अंकों के लिए होगी। यदि कोई आवेदक दो पेपर के लिए उपस्थित हो रहा है तो प्रत्येक 100 अंक का होगा। जनरल एप्टीट्यूड 15 अंकों के लिए होगा और 85 अंक संबंधित कोर्सेज के लिए होंगे। परीक्षा 3 घंटे की होगी। परीक्षा में तीन तरह के प्रश्न होंगे- मल्टीपल च्वाइस क्यूश्चन(MCQ), मल्टीपल सेलेक्ट क्यूश्चन(MSQ), न्यूमेरिकल आंसर टाइप परीक्षा में कुल 65 प्रश्न होंगे। गेट परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। मल्टीपल च्वाइस क्यूश्चन में नेगेटिव मार्किंग है, वहीं मल्टीपल सेलेक्ट क्यूश्चन या न्यूमेरिकल आंसर टाइप में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
20 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
2 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
2 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
2 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
4 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
5 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
7 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
7 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
7 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines