Niharika Gupta
Read More
GATE Admit Card 2023: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) कानपुर ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2023 का एडमिट कार्ड आज, 9 जनवरी, 2023 को जारी कर दिया है। उम्मीदवार GATE के एडमिट कार्ड gate.iitk.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। GATE 2023 एडमिट कार्ड एक्सेस करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीयन आईडी और पासवर्ड की जरूरत होगी।
गेट 2023 प्रवेश परीक्षा 4, 5, 11 और 12 फरवरी 2023 को आयोजित की जाएगी, जिसमें 21 फरवरी को आंसर की जारी की जाएगी। इससे पहले 15 फरवरी को अभ्यर्थियों के आंसर की जारी की जाएगी। 22 फरवरी से 25 फरवरी तक उम्मीदवार अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। वहीं प्रवेश परीक्षा के परिणाम 16 मार्च, 2023 को जारी किए जाएंगे। गेट 2023 स्कोरकार्ड 21 मार्च से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।
और पढ़िए –SEED 2023 admit card: सिम्बायोसिस प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां एक क्लिक में करें डाउनलोड
IIT कानपुर प्रत्येक दिन दो पालियों में परीक्षा आयोजित करेगा। सुबह की पाली के लिए गेट परीक्षा का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दोपहर की पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। GATE 2023 परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को अपना प्रवेश पत्र परीक्षा केंद्र पर ले जाना आवश्यक होगा। GATE 2023 देशभर के 200 से अधिक शहरों में आयोजित किया जाएगा। GATE 2023 कंप्यूटर आधारित टेस्ट प्रारूप में आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को प्रश्न पत्र पूरा करने के लिए तीन घंटे का समय मिलेगा। गेट 2023 के प्रश्न पत्र में कुल 65 प्रश्न होंगे जो एक और दो अंकों के होंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।