Engineer's Day 2022: इंजीनियर्स डे पर अपनों को व्हाट्सऐप और फेसबुक पर भेजें ये बेहतरीन संदेश

Engineer's Day 2022

Engineer's Day 2022

Engineers Day 2022 Wishes: भारत में हर साल 15 सितंबर इंजीनियर्स डे (Engineer’s Day 2022) के रूप में मनाया जाता है। यह वह दिन है जो देश भर में इंजीनियरों के महत्व और मूल्यवान योगदान पर प्रकाश डालता है। इस दिन सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वर्या का जन्म हुआ था। जिन्हें सर एमवी विश्वेश्वरैया के नाम से भी जाना जाता है। उनका 1861 को एक तेलुगु परिवार में हुआ था। उनके माता-पिता संस्कृत के विद्वान थे। उनका परिवार कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर का रहने वाला था।

इंजीनियर्स डे पर लोग अपने दोस्तों व परिजनों को व्हाट्सऐप, फेसबुक व अन्य प्लेट्फार्म पर कई मैसेज भेजतें है और उनके योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद देते हैं। इंजीनियर्स डे का बेहद महत्व है क्योंकि बिना उनके हमारे रोजमर्रा के जीवन में कोई भी कार्य आसानी से नहीं हो सकता। इन्हीं के लिए हम आपकों कुछ कोट्स और मैसेज बताने जा रहे हैं जो कि आप अपने दोस्तों और परिजनों को भेज सकते हैं।

Engineers Day 2022 Wishes: अपनों को भेजें ये बेहतरीन संदेश

1. “कोई भी देश अपने इंजीनियरों के बिना अधूरा है। हैप्पी इंजीनियर्स डे”

2. “इंजीनियर वे व्यक्ति होते हैं जो अपनी कलम और दिमाग से दुनिया की खोज करते हैं। हैप्पी इंजीनियर्स डे”

3. हर इंसान इंजीनियर है, कुछ मकान बनाते हैं,

कुछ सॉफ्टवेयर बनाते हैं तो कुछ मशीन बनाते हैं,

और हम जैसे लोग उनकी कहानियों को,

स्याही में डुबोकर उन्हें अमर बनाते हैं.

इंजीनियर्स डे की शुभकामनाएं

4.जो ऊंचाई पर जाने से नहीं डरता,

जो नीचे गिरने से नहीं घबराता,

जो एग्जाम से खौफ नहीं खाता,

वही असल इंजीनियर है होता.

इंजीनियर्स डे की शुभकामनाएं

5.”छठे दिन भगवान समझ गए कि वह सब कुछ नहीं कर सकते,
इसलिए उन्होंने इंजीनियरों को बनाया,
सभी इंजीनियरों को हैप्पी इंजीनियर्स डे।”

6.”इंजीनियरिंग केवल 45 विषयों का अध्ययन नहीं है,
बल्कि यह बौद्धिक जीवन का नैतिक अध्ययन है।
हैप्पी इंजीनियर्स डे!”

7. दुनिया के सभी इंजीनियर्स को हैप्पी इंजीनियर्स डे

हम आपके महान आइडिया और नई खोजों को सलाम करते हैं

जिन्होंने हमारी जिंदगी को पूरी तरह से बदल दिया है।

8. एक असली इंजीनियर वो होता हैं,
जो अपने तेज़ दिमाग और अपने कलम से दुनिया का अविष्कार करता हैं
और दुनिया को नयी ऊंचाईयो पे ले जाता हैं।
हैप्पी इंजीनियर्स डे

9. दिलों में अपनी बेताबियां,

नजर में ख्वाबों की बिजलियां,

और 4-5 बैकलॉग लेकर चल रहे हो,

तो इसका मतलब है कि तुम इंजीनियर हो.

इंजीनियर्स डे की शुभकामनाएं

10. जो खिलौने के टूटने से नहीं रोता,

जो फेल होने से घबराता नहीं,

जो दिन में सोता और रात में जागता,

वो उल्लू नहीं, आज का इंजीनियर है कहलाता

इंजीनियर्स डे की शुभकामनाएं

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ