DUET B.Ed scorecard 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने आज, 23 नवंबर को बी.एड कार्यक्रम के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (DUET 2022) के परिणाम की घोषणा की।
DUET 2022 परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- nta.ac.in पर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें DUET B.Ed परिणाम चेक करने और स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को फॉर्म नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट तैयार की जाती है। उम्मीदवार जो बी.एड प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे नीचे दिए गए इन सरल चरणों के माध्यम से अपने स्कोर की जांच कर सकते हैं।
स्कोरकार्ड चेक करने के लिए यहां क्लिक करें
DUET Result 2022: इन स्टेप्स से चेक करें बी.एड स्कोरकार्ड
- एनटीए की आधिकारिक साइट nta.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध बी.एड स्कोरकार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार परिणाम लिंक प्राप्त कर सकते हैं।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर जारी होगा।
- स्कोरकार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
परीक्षा पूरे भारत में 17, 18, 19, 20 और 21, 2022 को आयोजित की गई थी। परीक्षा पूरे भारत के 28 शहरों में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की थी, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) शामिल थे।
इससे पहले 22 नवंबर को पीजी और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए DUET परिणाम घोषित किया गया था। DUET 2022 स्कोरकार्ड अंग्रेजी में एमए, कंप्यूटर साइंस में एमएससी, एमसीए, सांख्यिकी में पीएचडी, जूलॉजी में पीएचडी और शिक्षा में पीएचडी सहित कार्यक्रमों के लिए जारी किए गए हैं।
DUET BEd परिणाम पर किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार NTA हेल्पडेस्क को 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या NTA को Duet@nta.ac.in पर लिख सकते हैं।
संबंधित खबरें
एनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
10 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
19 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
2 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
4 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
4 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
4 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
6 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
7 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
9 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines