DU UG Admissions 2022: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने डीयू यूजी एडमिशन 2022 स्पेशल स्पॉट एडमिशन राउंड शेड्यूल जारी कर दिया है। दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक साइट du.ac.in और entry.uod.ac.in पर उम्मीदवारों के लिए स्पेशल स्पॉट एडमिशन राउंड शेड्यूल उपलब्ध है।
इस तारीख तक स्पॉट राउंड के जरिए सीट पाने का मौका
दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले के इच्छुक छात्र राउंड 2 के तहत मिलने वाली सीटों को 28 दिसंबर शाम 7 बजे से लेकर 30 दिसंबर सुबह 10 बजे तक स्वीकार कर सकते हैं। इसके बाद सीट ऑफर करने वाले कॉलेज इन सीटों पर दाखिले के लिए आगे की कार्रवाई करेंगे।
इस विषय में जानकारी देते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ने बताया कि जिन छात्रों को किसी भी राउंड (स्पेशल स्पॉट एडमिशन राउंड 1 सहित) में सीट की पेशकश की गई थी, वे स्पेशल स्पॉट एडमिशन राउंड-2 में भाग नहीं ले पाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट किए गए कॉलेजों में से कोई भी या सभी उपलब्ध प्रोग्राम चुन सकेंगे।
आवंटित सीट पर ही लेना होगा एडमिशन
स्पेशल स्पॉट एडमिशन राउंड-2 में आवंटन जिन मानदंडों के आधार पर किया जाएगा। उनमें सबसे महत्वपूर्ण सीटों की उपलब्धता है। विश्वविद्यालय का कहना है कि छात्रों को स्पेशल स्पॉट एडमिशन राउंड 2 में आवंटित सीट पर ही प्रवेश लेना अनिवार्य होगा। स्पेशल स्पॉट एडमिशन राउंड-2 में आवंटित सीट को स्वीकार करने में विफल रहने पर उम्मीदवार की योग्यता खत्म हो जाएगी।
स्पेशल स्पॉट एडमिशन राउंड-2 के दौरान ‘अपग्रेड’ और ‘व्रिडॉ’ का कोई विकल्प नहीं होगा। दिल्ली विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार का कहना है कि स्पेशल स्पॉट एडमिशन राउंड-2 में आवंटित की गई सीट फाइनल होगी। स्पेशल स्पॉट एडमिशन राउंड-2 की सूची आवेदन करने वाले उम्मीदवार के डैशबोर्ड पर उपलब्ध होगी।
और पढ़िए –UGC NET 2023: यूजीसी नेट परीक्षा के रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, यहां देखें प्रोसेस
विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कहा गया है कि अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में खाली पड़ी इन सीटों को भरने के लिए छात्रों को ‘स्पेशल स्पॉट राउंड’ के माध्यम से आखिरी मौका दिया गया है। दिल्ली विश्वविद्यालय ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर रिक्त सीटों की लिस्ट साझा की दी है। इन पर स्पेशल स्पॉट राउंड के माध्यम से एडमिशन किए जा रहे हैं। इस स्पेशल राउंड के अंतर्गत छात्रों ने दाखिले के लिए आवेदन शुरू कर दिया है।
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
2 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
2 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
3 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
5 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
6 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
7 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
7 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
8 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines