DU UG Admissions 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय ने 11 नवंबर को कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) के तीसरे दौर के तहत प्रवेश के लिए शेड्यूल जारी किया है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, विश्वविद्यालय सीएसएएस का तीसरा दौर 13 नवंबर शाम 5 बजे से शुरू करेगा।
उम्मीदवार 14 नवंबर से 15 नवंबर तक अलॉटेड सीटों को स्वीकार कर सकेंगे। कॉलेज 14 नवंबर से 16 नवंबर की शाम 4:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदनों का वेरिफिकेशन कर सकेंगे।
स्पॉट अलोकेशन के लिए एप्लीकेशन/ रजिस्ट्रेशन विंडो 21 नवंबर से 22 नवंबर तक खुली रहेगी और सीएसएएस के पहले स्पॉट अलोकेशन दौर के लिए खाली सीटों की सूची 20 नवंबर को शाम 5 बजे जारी की जाएगी। 23 नवंबर को शाम 5 बजे प्रारंभिक स्लॉट अलॉटमेंट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों के पास अलॉटेड कोर्सेज और कॉलेज को स्वीकार करने के लिए 24 नवंबर और 25 नवंबर तक का समय होगा। उम्मीदवारों द्वारा प्रवेश शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि 27 नवंबर है।
बता दें सीएसएएस के तीसरे दौर में ईसीए, स्पोर्ट्स, सीडब्ल्यू, केएम समेत सभी सुपरन्यूमेरी कोटे में और नियमित दाखिले के साथ दाखिले होंगे।
वहीं पिछले शेड्यूल के अनुसार, यूजी प्रवेश के लिए डीयू तीसरी मेरिट लिस्ट 10 नवंबर, 2022 को होनी थी। अब, तीसरे प्रवेश दौर के री-शेड्यूल के साथ, मेरिट सूची कल, 13 नवंबर, 2022 को जारी की जाएगी। अधिक संबंधित के लिए डिटेल्स उम्मीदवार डीयू की आधिकारिक साइट चेक कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
2 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
2 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
2 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
5 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
6 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
7 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
7 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
8 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines