DU UG Admission 2023: सीयूईटी यूजी रिजल्ट हक ही 2023 जारी हो गया है। इस बार परीक्षा में 22000 अभ्यर्थियों को 100 पर्सेंटाइल मिला है। वहीं, 2.54 लाख स्टूडेंट्स 95 प्रतिशत और इसके पास पर्सेंटाइल वाले हैं और छात्र अपने अंकों के आधार पर टॉप विश्वविद्यालयों में प्रवेश पर नजर गड़ाए हुए हैं। जब यूजी कोर्सेज की बात आती है, तो हर छात्र दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ना पसंद करता है। हर साल की तरह इस साल भी डीयू में दाखिले को लेकर छात्रों में कांटे की टक्कर होगी।
दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए कुल 3,04,699 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से 2,45,239 ने आवेदन शुल्क का भुगतान किया। इनमें 2,00,551 विद्यार्थियों ने अपनी प्राथमिकताएं भरीं। सभी आवेदकों की प्राथमिकताओं की कुल संख्या 1,77,62,437 है और आवेदकों द्वारा भरी गई प्राथमिकताओं की अधिकतम संख्या 1,481 है।
पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट इस दिन होगी जारी
दिल्ली विश्वविद्यालय में सीएसएएस पोर्टल के माध्यम से एडमिशन दूसरे फेज में है। आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार, पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट 1 अगस्त को शाम 5 बजे जारी की जाएगी। छात्र अपने अलॉटेड कोर्सेज और कॉलेज को डीयू की आधिकारिक वेबसाइट – du.ac.in पर देख सकेंगे।
बता दें कि अब डीयू में कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) के तहत दाखिले की संभावना की जानकारी देने के लिए 29 जुलाई को शाम 5 बजे सिमुलेटेड लिस्ट जारी जाएगी। इस लिस्ट के तहत छात्र को उसके डैश बोर्ड पर एक रैंक दिया जाएगा। इससे छात्र को अपनी दाखिले की संभावना का पता चलेगा। यह रैंक छात्र के सीट अलॉटमेंट की वारंटी नहीं है। सिमुलेटेड लिस्ट से उन्हें इस बात का अंदाजा हो जाएगा कि उन्हें कहां दाखिला मिल सकता है। जब उन्हें आइडिया हो जाएगा तब उन्हें अपनी कॉलेज व कोर्स की प्राथमिकता में बदलाव के लिए 29 जुलाई व 30 जुलाई रात 11 बजकर 59 मिनट तक का दो दिन का समय दिया जाएगा।
कट ऑफ
अब, जैसे ही सीयूईटी परिणाम घोषित किया जाएगा, डीयू कॉलेज कट ऑफ अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट जारी करेंगे। मेरिट लिस्ट से पहले, उम्मीदवारों को ई-काउंसलिंग के लिए डीयू वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। डीयू में लगभग 91 कॉलेज हैं जो लगभग 70,000 सीटों पर प्रवेश करती हैं।
यहां देखें डीयू के चुनिंदा कॉलेजों की संभावित कटऑफ पर्सेंटाइल में…
- आचार्य नरेंद देव, बीए 95-96
बीएससी, 97-98
बीकॉम- 96-98 - आदिती महाविद्यालय
बीए- 97-98
बीएससी- 92-95
बीकॉम- 99-100 - आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज
बीए- 97.08-98.5
बीएससी- 96-96
बीकॉम- 97-99 - लेडी श्रीराम कॉलेज
बीए- 97-99
बीएससी- 90-92
बीकॉम- 99-100 - महाराजा अग्रसेन कॉलेज
बीए-95-96
बीएससी, 92-94
बीकॉम, 93094
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
2 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
3 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
3 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
5 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
6 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
8 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
8 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
8 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines