---विज्ञापन---

शिक्षा angle-right

DU Admission 2022: डीयू यूजी पहली कट ऑफ लिस्ट कल इस समय होगी जारी, देखें कब-कैसे कर पाएंगे चेक

Delhi University Admission 2022: दिल्ली यूनिवर्सिटी 18 अक्टूबर 2022 को डीयू यूजी पहली कट ऑफ लिस्ट 2022 जारी करेगी। अंडरग्रेजुएट पहली कट ऑफ लिस्ट शाम 5 बजे जारी की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने प्रवेश दौर के लिए खुद को रजिस्टर्ड किया है, वे डीयू की आधिकारिक साइट du.ac.in के माध्यम से लिस्ट चेक कर सकेंगे। […]

---विज्ञापन---

Delhi University Admission 2022: दिल्ली यूनिवर्सिटी 18 अक्टूबर 2022 को डीयू यूजी पहली कट ऑफ लिस्ट 2022 जारी करेगी। अंडरग्रेजुएट पहली कट ऑफ लिस्ट शाम 5 बजे जारी की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने प्रवेश दौर के लिए खुद को रजिस्टर्ड किया है, वे डीयू की आधिकारिक साइट du.ac.in के माध्यम से लिस्ट चेक कर सकेंगे।

शेड्यूल के अनुसार, पहली कट ऑफ लिस्ट जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को 19 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक आवंटित सीट स्वीकार करने के लिए लिंक मिलेगा और कॉलेज 19 अक्टूबर से 22 अक्टूबर, 2022 तक ऑनलाइन आवेदनों को वेरिफिकेशन कर सकते हैं। उम्मीदवारों द्वारा प्रवेश शुल्क के भुगतान की तिथि 24 अक्टूबर, 2022 तक है।

---विज्ञापन---

DU UG first cut off list: ऐसे कर पाएंगे चेक

  • आधिकारिक वेबसाइट entry.uod.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर पहली सीएसएएस आवंटन सूची पर क्लिक करें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए जांचें और प्रिंट लें।

इस साल यूनिवर्सिटी द्वारा तीन कट ऑफ लिस्ट जारी की जाएगी। कट ऑफ लिस्ट जारी होने के बाद, रिक्त सीटों के लिए पहला स्पॉट आवंटन 17 नवंबर, 2022 को किया जाएगा। विश्वविद्यालय रिक्त सीटों की उपलब्धता, यदि कोई हो, तो अधिक स्पॉट राउंड की घोषणा कर सकता है। राउंड 2 के लिए रिक्त सीट 25 अक्टूबर को जारी की जाएगी और 2 के लिए सीट आवंटन परिणाम 30 अक्टूबर को जारी किया जाएगा।

अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Oct 17, 2022 01:40 PM
End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola