Niharika Gupta
Read More
DU Simulated List 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय ने नकली सूची या नकली अलॉटमेंट आज, 14 अक्टूबर, 2022 को जारी किया है। अनुसूची के अनुसार, दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए रजिस्टर्ड उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in से नकली लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
सिम्युलेटेड लिस्ट को अन्य वेबसाइट से भी देखा जा सकता है। लिस्ट को दिए गए लिंक से डाउनलोड किया जा सकता है। एक बार CSAS पोर्टल से सिम्युलेटेड लिस्ट डाउनलोड हो जाने के बाद, उम्मीदवारों के पास आज 14 अक्टूबर, 2022 से 16 अक्टूबर, 2022 तक अपनी पसंद को एडिट करने की सुविधा है। अपने विकल्पों को एडिट करने और जमा करने की समय सीमा 16 अक्टूबर को शाम 4.59 बजे तक है।
दिल्ली विश्वविद्यालय पहली मेरिट सूची जारी करेगा। 18 अक्टूबर 2022 को पहली मेरिट लिस्ट जारी होने की उम्मीद है। उम्मीदवारों को इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि इस वर्ष से प्रवेश प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। इस साल, प्रवेश पिछले वर्षों के विपरीत, विश्वविद्यालय के कटऑफ द्वारा निर्धारित नहीं किया जाएगा। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, का उपयोग प्रवेश के लिए किया जाता है।
इसके बाद पहली सीट एलोकेशन लिस्ट 18 अक्टूबर शाम 5 बजे जारी होगी। इसके आधार पर स्टूडेंट्स 19 से 21 अक्टूबर तक सीट स्वीकार कर सकेंगे। कॉलेज स्टूडेंट्स की ऑनलाइन ऐप्लिकेशन को 19 से 22 अक्टूबर तक मंजूर करेंगे। फीस 24 अक्टूबर तक भरी जा सकेगी।
स्टूडेंट्स को अपने कॉलेज-कोर्स की प्रेफरेंस को बदलने का 14 से 17 अक्टूबर तक मौका मिलेगा। स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन के दौरान कॉलेज-कोर्स की प्राथमिकताएं दी हैं, वो भी एक वरीयता में। इस ऑर्डर के हिसाब से ही उन्हें सीट मिलेंगी यानी जिसकी जितनी अच्छा सीयूईटी स्कोर होगा, उसे उसकी पहली पसंद यानी ऊपर की पसंद के कॉलेज मिलने के चांस उतने ही ज्यादा होंगे। अगर मॉक लिस्ट में स्टूडेंट को लगता है कि उसे कोई खास कॉलेज मिल सकता है, वो अपनी वरीयता में उसे ऊपर जगह दे सकता है।
बता दें खाली सीटों की जानकारी 25 अक्टूबर को दी जाएगी और स्टूडेंट्स 15 से 17 अक्टूबर तक ऊपर की प्राथमिकताएं बदल सकेंगे। दूसरी सीट एलोकेशन लिस्ट 30 अक्टूबर को जारी होगी। 31 अक्टूबर से 1 नवंबर तक स्टूडेंट्स सीटें स्वीकार करेंगे और 31 अक्टूबर से 2 अक्टूबर तक कॉलेज डॉक्युमेंट्स की जांच करेंगे और दाखिले देंगे। फीस 3 नवंबर तक भरी जा सकेंगी। इसके बाद रही खाली सीटों की जानकारी 4 नवंबर को दी जाएगी। स्टूडेंट्स अपनी पसंद का ऑर्डर 5 से 7 नवंबर तक बदल सकेंगे। तीसरी लिस्ट 10 नवंबर को आएगी और 11 से 14 नवंबर तक दाखिले देंगे। इस राउंड पर फीस 15 नवंबर तक भरी जाएगी।
इसके बाद 17 नवंबर को पहले स्पॉट राउंड की बारी आएगी, जिसके लिए स्टूडेंट्स 18 और 19 नवंबर को अप्लाई कर सकेंगे। स्पॉट राउंड की सीटें 22 नवंबर को अलॉट होंगी, जिसके आधार पर कॉलेज 25 नवंबर तक दाखिले देंगे। फीस 26 नवंबर तक भरी जा सकेगी। इस बाद भी सीटें खाली रहती है तो यूनिवर्सिटी और स्पॉट राउंड रखेगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।