DU PG Admission 2022: डीयू पीजी प्रवेश की तीसरी मेरिट लिस्ट आज होगी जारी, ऐसे कर पाएंगे चेक
Edited By Niharika Gupta

DUET PG Admission 2022
Edited By Niharika Gupta

DUET PG Admission 2022
DU PG Admission 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) 12 दिसंबर को पोस्ट-ग्रेजुएशन (PG) में प्रवेश के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट आज जारी होगी। डीयू तीसरी मेरिट लिस्ट सोमवार, 12 दिसंबर 2022 को डीयू की आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जारी होगी।
डीयू एंट्रेंस एग्जाम (DU entrance exam) दे चुके छात्र अपना नाम मेरिट लिस्ट में खोज सकेंगे। दिल्ली यूनिवर्सिटी में तीसरी मेरिट लिस्ट के तहत उम्मीदवार डीयू पीजी तीसरी लिस्ट में एडमिशन के लिए 13 दिसंबर (सुबह 10 बजे) से 14 दिसंबर (रात 11:59 बजे) तक आवेदन कर सकते हैं।
डीयू पीजी एडमिशन लिस्ट एंट्रेंस/योग्यता स्कोर पर आधारित होगी और इसमें उम्मीदवारों का नाम, रोल नंबर, आवंटित विभाग/कॉलेज, संयुक्त रैंक और श्रेणी शामिल होगी। पोस्टग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन पूरा करने और निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने की आवश्यकता है।
डीयू पीजी एडमिशन 2022 शेड्यूल के अनुसार, तीसरी मेरिट लिस्ट के आधार पर एडमिशन प्रक्रिया 15 दिसंबर को पूरी की जाएगी। विभागों और कॉलेजों को 13 दिसंबर से 15 दिसंबर (दोपहर 1 बजे) तक तीसरी मेरिट लिस्ट के खिलाफ आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के एडमिशन को वेरिफाई और अप्रूव करना होगा। आवंटित कॉलेज में एडमिशन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 15 दिसंबर (रात 11:59 बजे) है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: