DU PG admission 2022: डीयू पीजी प्रवेश की पहली मेरिट लिस्ट जारी, यहां Direct Link से करें चेक
Edited By Niharika Gupta

DUET PG Admission 2022
Edited By Niharika Gupta

DUET PG Admission 2022
DU PG admission 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय, डीयू ने विभिन्न एमए और एम.एससी कोर्सेज के लिए डीयू पीजी पहली प्रवेश लिस्ट 2022 ((DU PG 1st Merit List) जारी की है। उम्मीदवार जो डीयूईटी पीजी 2022 परीक्षा के साथ-साथ डीयू मेरिट आधारित प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले थे, वे अब अपनी प्रवेश लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट – du.ac.in और entry.uod.ac.in पर देख सकते हैं।
जिन उम्मीदवारों को सीट अलॉट की गई है, उनके पास अब 1 दिसंबर, 2022 सुबह 10 बजे से 3 दिसंबर, 2022 शाम 5 बजे तक अपनी सीट स्वीकार करने और अपना प्रवेश सुरक्षित करने का समय होगा।
AP EAPCET 2022: वेब काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां देखें जरूरी डिटेल्स
दूसरी मेरिट लिस्ट 7 दिसंबर को पब्लिश होगी और एडमिशन 8 दिसंबर से 9 दिसंबर तक होंगे। तीसरी मेरिट लिस्ट 10 दिसंबर को निकलेगी।दूसरे दौर के बाद सीटें खाली रहने पर दिल्ली यूनिवर्सिटी और भी मेरिट लिस्ट जारी कर सकती है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के पोस्टग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन एंट्रेंस और मेरिट दोनों के आधार पर दिया जाता है। दिल्ली यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (DUET) 2022 के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं।
दूसरी ओर, यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन अब पूरी तरह से एंट्रेंस परीक्षा पर आधारित है। यूजी एडमिशन के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सीयूईटी यूजी में उपस्थित होने और उसे क्वालीफाई करने की आवश्यकता होती है।
और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: