DU PG Admission 2022: डीयू पीजी एडमिशन की चौथी लिस्ट आज इस होगी जारी, यहां देखें शेड्यूल समेत पूरा प्रोसेस
Edited By Niharika Gupta

DU Admission 2022
Edited By Niharika Gupta

DU Admission 2022
DU PG Admission 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) विभिन्न कॉलेजों में पीजी (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आज, 21 दिसंबर को डीयू पीजी चौथी प्रवेश लिस्ट 2022 जारी करेगा। जिन आवेदकों ने डीयू पीजी प्रवेश 2022 के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट – entry.uod.ac.in पर लिस्ट कर सकेंगे।
डीयू द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, छात्र चौथे या स्पॉट एडमिशन राउंड के लिए 22 दिसंबर (सुबह 10 बजे) से 23 दिसंबर (रात 11:59 बजे) के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। डिपार्टमेंट और कॉलेज 22 दिसंबर (सुबह 10 बजे) से 24 दिसंबर (शाम 5 बजे) तक डीयू पीजी चौथी/स्पॉट एडमिशन लिस्ट के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के एडमिशन को वेरिफाई और अप्रूव करेगा। वहीं चौथी लिस्ट के तहत छात्र 25 दिसंबर (रात 11:59 बजे) तक आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकेंगे।
डीयू ने 12 दिसंबर को तीसरी पीजी प्रवेश लिस्ट जारी की है। डीयू पीजी प्रवेश लिस्ट 2022 डीयूईटी के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने डीयू पीजी प्रवेश पोर्टल पर पीजी कोर्सेज के लिए डीयू पीजी स्पॉट प्रवेश लिस्ट शड्यूल जारी की है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: