Niharika Gupta
Read More
DU NCWEB PG Admission 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय ने DU NCWEB PG प्रवेश 2022 की पहली लिस्ट 15 दिसंबर, 2022 को जारी की है। जिन उम्मीदवारों ने स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अपना पंजीकरण कराया है, वे DU प्रवेश की आधिकारिक साइट entry.uod.ac.in के माध्यम से लिस्ट देख सकते हैं।
बता दें अरबी, बंगाली, अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, गणित, फारसी, दर्शनशास्त्र, राजनीति विज्ञान, पंजाबी, संस्कृत और उर्दू सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश के लिए पहली लिस्ट जारी की गई है।
और पढ़िए – UP Board Exam 2023 Datesheet: यूपी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जल्द होगी जारी, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट
शेड्यूल के अनुसार, पहली प्रवेश लिस्ट के खिलाफ आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के प्रवेश का सत्यापन और अनुमोदन 16 दिसंबर, 2022 तक किया जाएगा और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 16 दिसंबर, 2022 है। आवेदक को पीजी प्रवेश पोर्टल पर शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करने के लिए लॉग इन करना होगा।
डीयू एनसीडब्ल्यूईबी पीजी प्रवेश 2022 की पहली सूची देखने के लिए सीधा लिंक
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।