DU Merit List 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) की पहली अलॉटमेंट लिस्ट आज 18 अक्टूबर 2022 को शाम 5 बजे जारी होनी थी, जिसे एक दिन के लिए टाल दिया है। अधिकारियों ने पीटीआई को बताया डीयू प्रवेश सीएसएएस पहली अलॉटमेंट लिस्ट अब कल, 19 अक्टूबर को जारी की जाएगी।
St Stephen’s College की याचिका पर सुनवाई आज
दिल्ली विश्वविद्यालय अब 19 अक्टूबर को डीयू की पहली मेरिट सूची 2022 की घोषणा करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ St Stephen’s College की याचिका पर सुनवाई करने की घोषणा के बाद यह निर्णय लिया था, जिसमें उसे प्रवेश नीति का पालन करने के लिए बुधवार को दिल्ली विश्वविद्यालय को कहा गया था।
डीयू मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद डीयू की आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in डीयू प्रवेश 2022 CSAS यूजी पहला फेज अलॉटमेंट लिस्ट जारी करेगा डीयू यूजी राउंड -1 मेरिट लिस्ट डीयू यूजी प्रिफरेंस भरने के चरण के दौरान आवेदकों द्वारा चुने गए कार्यक्रमों और कॉलेजों के आधार पर तैयार की जाएगी।
दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) द्वारा 2022-2023 शैक्षणिक वर्ष के लिए प्रवेश आयोजित किए जा रहे हैं। डीयू प्रवेश प्रक्रिया के चरण 1 और 2 अब समाप्त हो गए हैं, और रिपोर्टों के अनुसार, ज्यादा तर रजिस्ट्रेशन बीकॉम कोर्सेज में नाम दर्ज हुए हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय ने अब शैक्षणिक वर्ष 2022-2023 के लिए डीयू अकादमिक कैलेंडर जारी किया है। इसके अनुसार, पहले सेमेस्टर के छात्र 2 नवंबर, 2022 से सभी कोर्सेज की कक्षाएं शुरू कर देंगे।
डीयू यूजी सीएसएएस मेरिट लिस्ट से संतुष्ट होने वाले उम्मीदवारों को अपनी कन्फर्मेशन जमा करनी होगी। पहले कन्फर्मेशन जमा करने की तारीख 19 अक्टूबर से 21 अक्टूबर के बीच थी। अब, जब सीएसएएस मेरिट लिस्ट की तारीख को टाल दिया गया है, तो विश्वविद्यालय निर्धारित तिथियों को भी स्थगित कर सकता है। डीयू यूजी उम्मीदवारों द्वारा कन्फर्मेशन जमा करने के बाद, कॉलेज ऑनलाइन आवेदनों का वेरिफिकेशन और अप्रूवल करेंगे।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
2 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
2 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
3 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
5 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
6 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
8 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
8 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
8 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines