St. Stephen’s College Admissions 2022: दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफंस कॉलेज (St. Stephen’s College) में एडमिशन की चाह रख रहे छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल छात्रों के प्रवेश के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि कॉलेज और दिल्ली यूनिवर्सिटी में सीयूईटी 2022 (CUET 2022) के तहत एडमिशन को लेकर शुरू हुई तकरार रुकने का नाम नहीं ले रही है और अब कॉलेज दिल्ली हाईकोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट का रुख करेगा।
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने सभी कॉलेजों को दिया सीयूईटी के तहत ही एडमिशन देने का आदेश
दरअसल यूनिवर्सिटी और कॉलेज के बीच तकराक यूनिवर्सिटी के आदेश के बाद शुरू हुई जिसमें ये कहा गया था कि इस साल सभी कॉलेजों में एडमिशन सिर्फ सीयूईटी 2022 के स्कोर के हिसाब से ही होगा और कोई भी कॉलेज अपनी अलग से परीक्षा आयोजित नहीं करेगा। इस आदेश को सेंट स्टीफंस कॉलेज ने मानने से इंकार कर दिया। कॉलेज ने एक नया सिस्टम अपनाया जिसके तहत 85 फीसदी एडमिशन तो सीयूईटी के तहत दिए जाएंगे वहीं 15 फीसदी के लिए कॉलेज खुद इंटरव्यू आयोजित करेगा।
दिल्ली हाईकोर्ट ने यूनिवर्सिटी के पक्ष में सुनाया फैसला
बता दें कि सेंट स्टीफंस कॉलेज द्वारा लगाई गई याचिका पर 12 सितंबर को हाईकोर्ट ने सुनवाई की थी और कहा था कि सेंट स्टीफंस CUET के आधार पर ही दाखिला दे। हाईकोर्ट ने कॉलेज को डीयू द्वारा तैयार की गई प्रवेश नीति का पालन करने को कहा था। वहीं सेंट स्टीफंस 85 फीसदी सीयूईटी अंक और 15 फीसदी इंटरव्यू के आधार पर दाखिला देने पर अड़ा हुआ है।
दिल्ली विश्वविद्यालय स्पष्ट कर चुका है कि सीयूईटी प्रक्रिया पालन न करने पर सेंट स्टीफंस कॉलेज (St. Stephen’s College) द्वारा लिए गए दखिलों को दिल्ली विश्वविद्यालय मान्यता नहीं देगा। विश्वविद्यालय का कहना है कि एक ही विश्वविद्यालय के कॉलेज एडमिशन के लिए अलग-अलग नियम नहीं अपना सकते।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
DU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
1 day agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
2 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
2 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
4 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
5 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
5 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर SC का फैसला, छठी में अभी लागू नहीं
6 days agoअक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
9 days agoजल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
9 days agoCBSE: नाम या DOB की गलती में सुधार के लिए देने होंगे पूरे सबूत
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines