DU Admissions 2022: देश की प्रतिष्ठित दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन की चाह रख रहे उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल कॉमन एंट्रेस टेस्ट 2022 के रिजल्ट घोषित हो चुके हैं और इसके साथ ही यूनिवर्सिटी में प्रवेश की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इसी बीच दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों के लिएअ एक महत्वपूर्ण नोटिस भी जारी किया है।
इस नोटिस में कहा गया है कि विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों में इस साल एडमिशन सीयूईटी यूजी के नार्मलाइज़्ड स्कोर के आधार पर किए जाएंगे जिससे किसी भी छात्र को कोई नुकसान ना हो और सभी को पर्याप्त मौका मिल सके। नार्मलाइज्ड स्कोर हर सब्जेक्ट के लिए अलग अलग होंगे और ये पर्सेंटाइल और रॉ अंको से अलग होंगे। ये तरीका इसीलिए अपनाया गया है ताकि अलग अलग सेशंस में बैठें छात्रों को एक ही स्कोर के हिसाब से तौला जाएं और पेपर की अलग-अलग डिफिकल्टी से उन्हें असर ना पड़े।
डीयू की ओर से जारी सूचना के अनुसार, पहली मेरिट लिस्ट से आवेदन के लिए इच्छुक छात्र-छात्राएं 26 सितंबर 2022, दिन सोमवार से 10 अक्टूबर 2022 तक अपने पसंदीदा कोर्स औेर कॉलेज प्रिफरेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया कि फेज-I और फेज-II दोनों के लिए आवेदन पोर्टल कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) 10 अक्टूबर 2022 तक खुला रहेगा।
डीयू ने कहा है कि प्रोग्राम विशेष के लिए मेरिट स्कोर विश्वविद्यालय की ओर से पात्रता शर्तों के अनुसार ऑटोमेटिकली कैल्कुलेट किए जाएंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को संबंधित कोर्स व कॉलेज को चुनने से पहले अपने स्कोर को पता कर लेना चाहिए।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
विदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
44 mins agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
2 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
2 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
3 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
5 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
6 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
6 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर SC का फैसला, छठी में अभी लागू नहीं
7 days agoअक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
9 days agoजल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines